एक्सप्लोरर

Milkha Singh Passes Away: कपिल देव ने मिल्खा सिंह को सबसे बड़ा एथलीट बताया, किरण रिजिजू ने किया आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा

Milkha Singh Passes Away: मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है. मिल्खा सिंह को कपिल देव ने अपने समय का सबसे बड़ा एथलीट बताया है. केंद्रीय खेलमंत्री ने मिल्खा सिंह की आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा किया है.

Milkha Singh Passes Away: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने शुक्रवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से ही मिल्खा सिंह की तबीयत खराब हो गई और महामारी से एक महीना लड़ने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में आखिरी सांस दी. मिल्खा सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मिल्खा सिंह के साथ जुड़ी हुई यादों को शेयर करते हुए कपिल देव ने कहा, ''हमारे समय में मिल्खा सिंह से बड़ा एथलीट कोई नहीं था. मिल्खा सिंह की शख्सियत बेहद महान थी और वह हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थे. मिल्खा सिंह का स्वभाव बेहद शांत था और वह बच्चों से खूब प्यार करते थे.''

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मिल्खा सिंह आने वाली पढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे. उन्होंने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ''फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी आपकी आत्मा को शांति मिले. आपके जाने से देश के दिल में एक खालीपन पैदा हो गया है. आप हमेशा ही आने वाली पढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे.''

भारत के पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह मिल्खा सिंह के निधन पर बेहद दुखी हैं. हरभजन सिंह ने लिखा, ''बेहद दुखद. दिल टूट गया है यह सुनकर कि मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे.''

मिल्खा सिंह ने हाल ही में किरण रिजिजू से कहा था कि वह ओलंपिक में किसी एथलीट को मेडल जीतते हुए देखना चाहते हैं. केंद्रीय खेलमंत्री किरण रिजिजू ने मिल्खा सिंह के निधन पर कहा है कि वह उनकी आखिरी इच्छा जरूर पूरी करेंगे. 

भारतीय धावक हिमा दास ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर दुख प्रगट किया है. हिमा दास ने कहा, ''मिल्खा सिंह सर नहीं रहे इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा. देश हमेशा आपको और आपकी जिंदगी को हमेशा याद रखेगा.''

सानिया मिर्जा ने लिखा, ''आप जैसे महान व्यक्ति से मिलना सौभाग्य रहा. मिल्खा सिंह सर आपकी आत्मा को शांति मिले. आप जैसे लेजेंड को पूरी दुनिया याद करेगी.''

वीरेंद्र सहवाग मिल्खा सिंह के निधन पर बेहद दुखी हैं. सहवाग ने कहा, ''महान व्यक्ति मिल्खा सिंह हमें छोड़कर चले गए. लेकिन मिल्खा सिंह बहादुरी का सिंबल बनकर हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे. वो क्या शख्सियत थे. मिल्खा सिंह के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.''

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget