एक्सप्लोरर

MI vs DC, Qualifier 1: मैच से पहले संजय बांगर बोले- मुंबई के खिलाफ दिल्ली का पलड़ा भारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने कहा कि मैं मानता हूं कि बेशक दिल्ली कैपिटल्स के पास ज्यादा प्ले ऑफ मैच खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन वह इस सीजन जिस तरह का खेले हैं, वो शानदार रहा है.

MI vs DC: आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज शाम 07:30 बजे से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, बांगर का मानना है कि इस मैच में दिल्ली का पलड़ा भारी रहेगा.

मैच से बांगर ने कहा कि दिल्ली में खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और इसी कारण उसे मुंबई के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में बढ़त मिलेगी. बता दें कि दिल्ली ने अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बुरी तरह हराकर प्वाइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया था.

बांगर ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, "मैं एक बात कहना चाहता हूं, एक बार जब आप प्ले ऑफ में पहुंच चुके हैं तो अतीत में क्या हुआ यह मायने नहीं रहता. यह दिन पर निर्भर करता है कि उस दिन कौनसी टीम कैसा खेलती है. मैं मानता हूं कि बेशक दिल्ली के पास ज्यादा प्ले ऑफ मैच खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन वह इस सीजन जिस तरह का खेले हैं, वो शानदार रहा है."

बांगर ने आगे कहा, "दिल्ली की टीम शुरुआत में बेहद सफल रही, लेकिन बाद में उन्हें थोड़ी असफलता मिली. इसके बाद दिल्ली ने क्वालीफाई करने के लिए एक शानदार मैच खेला और प्वाइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया."

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह का संयोजन दिल्ली के पास है, उनके पास युवा और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज हैं. विदेशी खिलाड़ियों का तेज गेंदबाजी आक्रमण है और भारतीय स्पिनर हैं. उनके पास अनुभव, तेजी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. अगर कोई टीम है, जो मुंबई इंडियंस को चुनौती दे सकती है तो वो है दिल्ली कैपिटल्स. इसलिए मुंबई को सावधान रहना चाहिए. यह आसान नहीं रहने वाला है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget