एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: रंगारंग आगाज के लिए सजा भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम, मौजूद रहेंगी कई बड़ी हस्तियां

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने विश्व कप हॉकी के मंगलवार को यहां होने वाले उदघाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगी. इस उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे.

भुवनेश्वर: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने विश्व कप हॉकी के मंगलवार को यहां होने वाले उदघाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगी. इस उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे. विश्व कप पुरूष हाकी के उदघाटन समारोह के लिये अब जबकि कुछ घंटे बचे हुए हैं तब खेल राजधानी के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे भुवनेश्वर पर पूरी तरह से हाकी का खुमार छा चुका है.

सोलह टीमों में से अधिकतर टीमें 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले विश्व कप के लिये यहां पहुंच चुकी है. कलिंग स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है जहां उदघाटन समारोह होगा और मैच खेले जाएंगे. ओडिशा के खेल सचिव विशाल देव ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने आज शाम को यहां पहुंची. वह कल उदघाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी. अधिकारी ने कहा कि माधुरी ‘धरती का गीत’ नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी. इस नृत्य नाटिका की लेखिका और निर्देशिका नुपुर महाजन हैं और माधुरी इसमें धरती मां की भूमिका निभाएगी. शाहरूख खान मंगलवार को यहां पहुंचेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद मुंबई रवाना हो जाएंगे. ओडिया फिल्मों के कलाकार सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू भी अपने कार्यक्रम पेश करेंगे. देव ने कहा, ‘‘बालीवुड स्टार सलमान खान ने बुधवार को कटक में होने वाले दूसरे उदघाटन समारोह में भाग लेने की पुष्टि कर दी है. ’’ उन्होंने कहा कि मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान भुवनेश्वर और कटक में कार्यक्रम पेश करेंगे.

पुलिस महानिदेशक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सोमवार को सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की और कहा कि टीमों के लिये हवाई अड्डे से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा स्टेडियम की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है. कलिंग स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले उदघाटन समारोह में बालीवुड के कुछ सितारों के भी उपस्थित रहने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget