एक्सप्लोरर

कई बायोपिक आईं और चली गई लेकिन सुशांत ने धोनी में मेहनत कर एक अलग ट्रेंड सेट किया: मोरे

मोरे ने कहा कि, एक अभिनेता से क्रिकेटर बनाना काफी मुश्किल होता है. इसके बाद धोनी की नकल करना, उम्मीदें काफी ऊंची रहती हैं. कई बायोपिक आईं लेकिन कोई भी धोनी की फिल्म की तरह सफल नहीं रही.

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने उस समय को याद किया है जब महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी रही फिल्म के लिए अभिनेता सुशांत सिंह ने कड़ी मेहनत की थी और बिल्कुल आम खिलाड़ी की तरह की क्रिकेट की बारीकियां सीखी थीं. सुशांत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. धोनी की फिल्म के लिए सुशांत को मोरे ने ही प्रशिक्षित किया था. मोरे ने कहा कि सुशांत ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की थी और कभी भी किसी तरह की शिकायत नहीं की थी.

57 साल के मोरे ने कहा, "यह हैरान करने वाली खबर है. वे बहुत जल्दी चले गए. इस खबर ने मुझे हिला दिया. मैं इससे बाहर नहीं आ सकता. वह सिर्फ 34 साल के थे. वह काफी मेहनती, जुनूनी और प्रतिभाशाली थे. मैंने उनके साथ नौ महीने काम किया था, इसलिए मैं जानता हूं कि उन्होंने उस कैरेक्टर के लिए कितनी मेहनत की थी."

पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "एक अभिनेता से क्रिकेटर बनाना काफी मुश्किल होता है. इसके बाद धोनी की नकल करना, उम्मीदें काफी ऊंची रहती हैं. कई बायोपिक आईं लेकिन कोई भी धोनी की फिल्म की तरह सफल नहीं रही."

उन्होंने कहा, "हम सामान्य अभ्यास सत्र आयोजित करते थे. नेट्स में उन्हें आम क्रिकेटर की तरह की समझा जाता था. तेज गेंदबाज उन्हें गेंदबाजी करते थे. हमने टेनिस गेंद से शुरुआत की थी लेकिन बाद में जब उनमें आत्मविश्वास आ गया तो फिर कोई समझौता नहीं."

मोरे ने बताया, "मुझे उनके चेहरे का ख्याल रखना पड़ता था क्योंकि वो अभिनेता थे. उनका कोई क्रिकेट बैकग्राउंड भी नहीं था. उन्हें चेहरे और शरीर पर कई बार (गेंद) लगी, लेकिन उन्होंने कभी शिकायत नहीं की और न ही हार मानी. जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको युवा धोनी दिखाई देगा और उसके बाद परिपक्व धोनी.. वो शरीर. वह इससे भी गुजरे. उन्होंने पहले वजन कम किया और फिर वजन बढ़ाया."

सुशांत ने विकेटकीपिंग को लेकर भी काफी मेहनत की जो क्रिकेट न खेलने वाले के लिए काफी मुश्किल काम है.

मोरे ने कहा, "उनके लिए विकेटकीपिंग करना और चुनौतीपूर्ण था. अगर आप सचिन या कुंबले से विकेटकीपिंग करने को कहोगे तो वो नहीं कर पाएंगे. वह काफी मेहनती थे. मैं आज काफी दुखी हूं."

'काय पो छे' में सुशांत के साथ काम करने वाले क्रिकेटर देशमुख बोले- कभी नहीं सोचा था ऐसा दिन आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget