एक्सप्लोरर

BANvSL: आखिरी ओवर में महमुदुल्लाह के छक्के से फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

महमुदुल्लाह की मैच जिताऊ विस्फोटक पारी की बदौलत ट्राई सीरीज़ के सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

नई दिल्ली/कोलंबो: महमुदुल्लाह की मैच जिताऊ विस्फोटक पारी की बदौलत ट्राई सीरीज़ के सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेज़बान टीम श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. मैच के अंतिम ओवर में महमुदुल्लाह ने अपने दिल और दिमाग पर काबू रखते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पर पहुंचा दिया. बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण मुकाबले में तमीम इकबाल (50) और महमुदुल्लाह द्वारा 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई 43 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका को दो विकेट से मात दे दी. फाइनल में अब बांग्लादेश की टक्कर रविवार को भारत से होगी. बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 पर सीमित कर दिया. इसके बाद बांग्लादेशी टीम बल्लेबाज़ी करने आई और मुकाबला अंतिम ओवर तक गया. आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 12 रनों की दरकार थी. इसुरु उदाना ने आखिरी ओवर की पहली गेंद मुस्ताफीजुर रहमान को फेंकी लेकिन इस बाउंसर को रहमान खाली खेल गए. श्रीलंका ने रिव्यू लिया जो जाया चला गया. अगली गेंद भी बाउंसर थी और इस पर रन लेने के प्रयास में रहमान आउट हो गए. चार गेंद में 12 रन चाहिए थे. इसी बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों का श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद हो गया और शाकिब अंपायर से जिरह करने लगे और इसी दौरान उन्होंने अपनी टीम को वापस बुला लिया. हालांकि कोच खालिद मेहमुद ने बल्लेबाजों को वापस भेजा और अगली ही गेंद पर महमुदुल्लाह ने चौका मार दिया. इसके बाद दो रन लिए. बांग्लादेश को जीतने के लिए दो गेंदों में छह रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर महमुदुल्लहा ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई. आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. उसने 11 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट लिटन दास के रूप में खो दिया था. सब्बीर रहमान (13) 33 के कुल स्कोर पर आउट हुए. मुश्फीकुर रहीम (28) और इकबाल ने टीम को संभाला और मैच में बनाए रखा. रहीम 97 के कुल स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद तमीम और सौम्य सरकार के विकेट गिर जाने से बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन हो गया था. तमीम ने 42 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाए. यहां से महमुदुल्लाह ने कमान संभाली और टीम को फाइनल में पहुंचाया. इससे पहले, बांग्लादेशी गेंदबाजो ने अपने कप्तान शाकिब के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित किया. श्रीलंका ने 41 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे. यहां से कुशल परेरा (61) और तिसारा परेरा (58) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका को संकट से उबारा और 100 के पार पहुंचाया. कुशल 138 के कुल स्कोर पर सौम्य सरकार का शिकार बने. 154 के कुल स्कोर पर आखिरी ओवर में तिषारा आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत
Asian Games 2026 Live Update: एथलेटिक्स में मेडल की बरसात, पहले गोल्ड के साथ 50 पार पहुंचा पदकों का आंकड़ा
LIVE: एथलेटिक्स में मेडल की बरसात, पहले गोल्ड के साथ 50 पार पहुंचा पदकों का आंकड़ा
एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल
एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल
एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल
एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget