एक्सप्लोरर

भारत के अगले गैर खिलाड़ी डेविस कप कप्तान होंगे भूपति

नई दिल्ली: भारत के महान टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को डेविस कप टीम का नया गैर खिलाड़ी कप्तान बनाया गया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में तीन से पांच फरवरी तक होने वाले एशिया ओशियाना जोन ग्रुप एक के मुकाबले में प्रभार लेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला गैर खिलाड़ी कप्तान के तौर पर आनंद अमृतराज का आखिरी होगा.

एआईटीए महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा ,‘‘हर किसी को कप्तान बनने का मौका मिलना चाहिये. कोई पद किसी एक व्यक्ति के साथ हमेशा नहीं रहता. मैने महेश से बात की और पूछा कि क्या वह उपलब्ध है. उसने हां कहा. हम आनंद को विदाई मुकाबला देना चाहते थे.’’

यह पूछने पर कि अमृतराज इस फैसले से खुश हैं, चटर्जी ने कहा ,‘‘कोई जाना नहीं चाहता. लेकिन हर किसी को कप्तान बनने का मौका मिलना चाहिये.’’ यह पूछने पर कि क्या खिलाड़ियों से इस बारे में पूछा गया था , उन्होंने कहा ,‘‘ यह उन्हें तय नहीं करना है. हमें खिलाड़ियों से सलाह मशविरा नहीं करना चाहते. लिएंडर पेस से भी नहीं पूछा गया.’’

लिएंडर और महेश के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के इतिहास के बारे में पूछने और क्या भूपति को कप्तानी दिये जाने से पेस के लिये आगे की राह खत्म हो गयी तो चटर्जी ने कहा, ‘‘जब समय आयेगा तो हम इस पर फैसला कर लेंगे. ’’ जहां तक अनुशासन की बात है तो अमृतराज द्वारा खिलाड़ियों को दी गयी ढील के साथ मीडिया में उनके विचार भी एक मुद्दा था तो एआईटीए के शीर्ष अधिकारी ने इससे इनकार नहीं किया.

अमृतराज के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘जब एक समिति की बैठक होती है तो इसमें काफी चीजों पर चर्चा होती है. लेकिन मैं बता दूं कि हमें खिलाड़ियों से समर्थन के बारे में कोई पत्र नहीं मिला. ’’ चटर्जी ने यह भी कहा कि सोमदेव देववर्मन या रमेश कृष्णन से कोच और गैर खिलाड़ी कप्तान की भूमिका के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला.

चटर्जी ने यह भी कहा कि भूपति ने किसी भी तरह की खास मांग नहीं रखी.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने किसी भी चीज की मांग नहीं रखी और इस काम के लिये हामी भर दी. जहां तक पारिश्रमिक का संबंध है तो उन्हें डेविस कप के लिये दिये जाने वाले हमारे भुगतान के अनुरूप ही मेहनताना दिया जायेगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान; BCA का बड़ा फैसला 
वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव
आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO
आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget