एक्सप्लोरर

INDvsAUS, 4th Test Day 3: तीसरे दिन के स्टंप्स तक टीम इंडिया 19/0, सीरीज जीतने से सिर्फ 87 रन दूर

LIVE | INDvsAUS | 4th Test | Dharamshala |

पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

दिन 3:

तीसरा सेशन:

भारत की पारी:

# मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी. ------------------------------------------ WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को आठवीं सफलता, स्टिव ओकिफ 0 रन बनाकर हुए आउट. 122/8. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ स्टीव ओकीफ. रविन्द्र जडेजा ने दिलाई एक और सफलता, पेट कमिंस को स्लिप में रहाणे ने लपका. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को सातवीं सफलता, पेट कमिंस 12 रन बनाकर हुए आउट. 121/7. # पेट कमिंस आए मैदान पर नए बल्लेबाज़. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को छठी सफलता, मैक्सवेल 45 रन बनाकर हुए आउट. 106/6. # ऑस्ट्रेलियाई टीम के 100 रन हुए पूरे. # मैदान पर लौटे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

TEA:

उमेश यादव-भुवनेश्वर कुमार की आग उगलती गेंदबाज़ी के बाद अश्विन-जडेजा के कमाल से टीम इंडिया ने धर्मशाला में जारी 4 टेस्ट मैचों के अंतिम मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के 60 रनों की बढ़त पर 5 विकेट गिर चुके हैं और वो मुश्किल में नज़र आ रही है.  भारतीय टीम ने जडेजा और साहा के बीच हुई 96 रनों की अहम साझेदारी की मदद से टीम इंडिया ने 32 रनों की बझट हासिल की और ऑस्ट्रेलियाई टी मको तीसरे दिन के दूसरे सेशन में 92 रन पर 5 विकेट गंवाकर मैच में अपनी पकड़ बना ली है. पहले उमेश यादव ने वार्नर को चलता किया जिसके बाद भुवनेश्वर ने सबसे अहम कप्तान स्मिथ का विकेट चटकाया. इसके बाद यादव ने रेनशॉ को अपना दूसरा शिकार बनाया और टी से पहले अश्विन और जडेजा ने हैंड्सकॉम्ब और मार्श के विकेट चटकाकर मैच भारत की तरफ झुका दिया. इससे पहले दिन की शुरूआत में रविन्द्र जडेजा के अर्धशतक और रिद्धीमन साहा की सूझबूझ भरी 31 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 32 रनों की निर्णायक बढ़त हासिल थी. 248/6 से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया ने दिन की शानदार शुरूआत की और जडेजा-साहा ने टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया जिसके बाद 317 के स्कोर पर जडेजा का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम 332 रनों पर सिमट गई.  एक वक्त पर 216/5 से 332 रनों तक पहुंचना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर नैथन लायन ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 5 विकेट चटकाए.

AUS: 92/5. मैक्सवेल 37*. उमेश यादव 2, भुवनेश्वर, अश्विन, जडेजा 1-1 विकेट.

दूसरा सेशन:

WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को पांचवी सफलता, शॉन मार्श 1 रन बनाकर हुए आउट. 92/5. # अश्विन की खूबसूरत गेंद पर स्लिप में अजिंक्ये रहाणे ने लपका शानदार कैच. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को चौथी सफलता, पीटर हैंड्सकॉम्ब 18 रन बनाकर हुए आउट. 87/4. # ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त पहुंची 50 रनों के पार. # तेज़ रफ्तार में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल. # ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त. # बराबरी पर पहुंचा स्कोर. AUS 32/3. # भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार की लाजवाब गेंदबाज़ी जारी. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता, मैट रेनशॉ 8 रन बनाकर हुए आउट. 31/3. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को दूसरी सफलता, स्टीव स्मित 17 रन बनाकर हुए बोल्ड. 31/2. # कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर आए. WICKET: ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता, डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर हुए आउट. 10/1. # पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी करूण नायर ने स्लिप में छोड़ा कैच. # मैदान पर उतरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़.

LUNCH:

भारत की पारी:

IND: 332/10. रविन्द्र जडेजा 63, केएल राहुल 60, साहा 31. नैथन लायन 5/92.

रविन्द्र जडेजा के अर्धशतक और रिद्धीमन साहा की सूझबूझ भरी 31 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 32 रनों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. 248/6 से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया ने दिन की शानदार शुरूआत की और जडेजा-साहा ने टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया जिसके बाद 317 के स्कोर पर जडेजा का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम 332 रनों पर सिमट गई.  एक वक्त पर 216/5 से 332 रनों तक पहुंचना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर नैथन लायन ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 5 विकेट चटकाए.

पहला सेशन:

जडेजा(63) साहा(31) की महत्वपूर्ण साझेदारी की मदद से 332 रन बनाकर ऑल-आउट हुई भारतीय टीम, कुल बढ़त 32 रन. WICKET: जल्दी-जल्दी टीम इंडिया ने गंवाए तीन विकेट. साहा 31 रन बनाकर आउट. 318/9. # मैदान पर उतरे कुलदीप यादव. WICKET: को लगा आठवां झटका, 0 रन बनाकर हुए आउट. 318/8. # भुवनेश्वर कुमार आए मैदान पर. WICKET: को लगा सातवां झटका, 63 रन बनाकर हुए आउट. 317/7. ने पूरा किया 7वां अर्धशतक, टीम इंडिया को मिली बढ़त. 302/6. # जडेजा-साहा की जोड़ी ने टीम इंडिया को दिलाई बढ़त. IND 301/6. # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं रविन्द्र जडेजा और रिद्धीमन साहा. # टीम इंडिया के 250 रन हुए पूरे. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

दिन 2:

IND: 248/6. जडेजा 16, साहा 10*

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भारतीय टीम 248 रन पर छह विकेट गंवा चुकी है. आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने दूसरे सत्र तक दो विकेट पर 153 रन बनाकर मजबूत नजर आ रही भारतीय टीम के तीसरे सत्र में चार विकेट चटकाते हुए मैच को संघर्षपूर्ण बना दिया है. रिद्धिमान साहा 10 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया से 52 रन पीछे है. मुथैया मुरलीधरन के बाद भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन गए लॉयन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि अभी इस श्रृंखला में लंबा सफर तय करना बाकी है. उन्होंने कहा, "यह मैच बेंगलुरू में हुए मैच से मिलता-जुलता है. हम जल्द से जल्द बाकी बचे चार विकेट भी लेना चाहेंगे. भारत की बल्लेबाजी शानदार है और उन्हें नियमित तौर पर चुनौती देने की जरूरत है. अभी इस श्रृंखला में लंबा सफर तय करना बाकी है." भारतीय पारी में मुरली विजय (11) और लोकेश राहुल (60) ने 21 रन ही जोड़े थे कि विजय जोश हाजलेवुड की गेंद पर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए. इसके बाद राहुल ने चेतेश्वर पुजारा (57) के साथ मिलकर भोजनकाल तक टीम के स्कोर को 64 तक पहुंचाया. राहुल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. श्रृंखला में चौथा अर्धशतक लगाने वाले राहुल इसे शतक में नहीं बदल सके और पैट कमिंस की ऊंची उठती गेंद हुक करने के प्रयास में डेविड वॉर्नर के हाथों लपके गए. राहुल ने 124 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. उनके आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए रहाणे ने चायकाल तक 45 रन जोड़कर टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया. इस बीच, 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाए गए चौके के साथ ही पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. भारतीय टीम के लिए तीसरा सत्र खराब रहा. पुजारा ने टीम के खाते में चार रन ही और जोड़े थे कि 157 के कुल योग पर लॉयन ने उन्हें पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 151 गेंदों पर छह चौके लगाए. वह किसी एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. इस सूची में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे आगे हैं. उन्होंने 2005-06 सत्र में 23 पारियों में 1,483 रन बनाए थे, वहीं पुजारा ने 22 पारियों में अब तक 1,316 रन बनाए हैं. करुण नायर (5) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और लॉयन की गेंद पर वेड के हाथों लपके गए. नायर के बाद आए रविचंद्रन अश्विन (30) ने जरूर संघर्ष किया. उन्होंने रहाणे के साथ 49 रन जोड़े. जमती सी लग रही इस साझेदारी को भी लॉयन ने तोड़ा. रहाणे 216 के कुल योग पर पांचवें विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे. लॉयन ने रहाणे के बाद अश्विन को भी जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी. इसके साथ ही लॉयन ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिन गेंदबाज लांस गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस सूची में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 22 मैचों में 105 विकेट लिए हैं, वहीं लांस के नाम 15 मैचों में 63 विकेट हैं. लॉयन ने 14 मैचों में 63 विकेट लिए हैं. लॉयन के अलावा आस्ट्रेलिया के लिए हाजलेवुड और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कप्तान स्टीव स्मिथ (111) की शतकीय पारी और डेविड वॉर्नर (56), वेड (57) के अर्धशतकों के दम पर अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget