एक्सप्लोरर

LIVE INDvsENG: इंग्लैंड के 400 रनों के जवाब में टीम इंडिया की सधी शुरूआत

LIVE | INDvsENG | 4th TEST | MUMBAI

पढ़ें मैच का पूरा स्कोरकार्ड दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

चौथा टेस्ट, दूसरा दिन:

भारत की पारी:

चौथे टेस्ट का दूसरा दिन खत्म, इंग्लैंड के 400 के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 146 रन बनाए. विजय -70*, पुजारा -47*

तीसरा सेशन:

# विजय 44 और पुजारा 17 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद. # मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई पूरी. #IND 89/1. # आदिल रशीद के ओवर में पुजारा के पैड पर लगी गेंद, अंपायर ने नकारी एलबीडबल्यू की अपील, इंग्लैंड ने लिया डीआरएस, डीआरएस में भी नॉट-आउट दिए गए चेतेश्वर पुजारा. IND: 71/1. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

TEA:

IND 62/1. विजय 31, पुजारा 7*

दूसरा सेशन:

दूसरे सेशन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 400 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने एक विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए है. भारत के लिए मुरली विजय 31 और चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. इंग्लैंड के लिए एकमात्र विकेट मोईन अली ने लिया. भारतीय टीम ने केएल राहुल विकेट गंवाया. राहुल ने 24 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड के स्कोर से 338 रन पीछे है. TEA टीम के 400 रनों के जवाब में ने बनाए 62/1. # भारतीय टीम के 50 रन हुए पूरे. # मैदान पर आए नए बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा.

WICKET: को लगा पहला झटका, 24 रन बनाकर हुए आउट. 39/1.

# मैदान पर उतरे भारतीय बल्लेबाज़ मुरली विजय और केएल राहुल. ---------------------------------------------------------------------------------------------------------

ENG: 400/10. जोस बटलर 76, अश्विन 6 विकेट, जडेजा 4 विकेट.

इंग्लैंड की पारी: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 400 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई है. इंग्लैंड के लिए शानदार पारी खेलते हुए दूसरे दिन जोस बटलर ने 76 रनों की पारी खेली. भारत के लिए आर अश्विन ने 6 विकेट चटकाए जबकि रविन्द्र जडेजा के नाम 4 विकेट रहे. अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 23वीं बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए. पहले दिन के खेल में इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू कर रहे किटेन जेनिंग्स ने शतक लगाया था. WICKET: ने झटके 6 विकेट, पहली पारी में 400 रन बनाकर ऑल-आउट # शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे जोस बटलर के सिंगल के साथ इंग्लैंड के 400 रन हुए पूरे. # मैदान  पर लौटते ही अश्विन ने दिलाई टीम इंडिया को एक और सफलता, अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे जैक बॉल 31 रन बनाकर हुए आउट. WICKET: को छठी और टीम इंडिया को मिली नौवीं सफलता. 388/9. # मैदान पर उतरे खिलाड़ी.

LUNCH:

ENG: 385/8. जोस बटलर 64, बॉल 29*

पहला सेशन:

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. इस सेशन में भारतीय टीम ने 3 विकेट झटके जबकि इंग्लैंड  ने जोस बटलर के छठे टेस्ट अर्धशतक की मदद से 97 रन बनाए. इस सेशन में अश्विन ने अपने टेस्ट करयिर का 23वां 5 विकेट हॉल भी पूरा किया. LUNCH के अर्धशतक की मदद से 385/8. ने झटके 5 विकेट. # जोस बटलर ने पूरा किया छठा टेस्ट अर्धशतक, ENG: 353/8. # इंग्लैंड टीम के 350 रन हुए पूरे. WICKET: इंग्लैंड टीम को लगा आठवां झटका, रशीद 4 रन बनाकर आउट. ENG: 334/8.

WICKET: को मिली सातवीं सफलता, वोक्स 11 रन बनाकर आउट. 320/7.

# टीम इंडिया का एक और डीआरएस गया बेकार, रविन्द्र जडेजा की गेंद पर बटलर को एलबीडबल्यू की अपील, अंपायर ने नकारा. कप्तान कोहली ने लिया डीआरएस लेकिन थर्ड अंपायर ने भी अपील को नकारा. # इंग्लैंड टीम के 300 रन हुए पूरे. # अश्विन ने पूरे किए अपने 5 विकेट.

WICKET: को मिली छठी सफलता, 31 रन बनाकर आउट. 297/6.

# कप्तान कोहली ने आर अश्विन को सौंपा पहला ओवर. # मैदान पर उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जोस बटलर और बेन स्टोक्स. -------------------------------------------------------------------------------- मुंबई: भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन (75/4) ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत के बाद बैकफुट पर धकेल दिया है. जिसके बाद आज खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द इंग्लैंड के बाकी बचे 5 बल्लेबाज़ों को आउट करना चाहेगी. पहले दिन के पहले दो सत्र में दो विकेट गंवाने वाली मेहमान टीम ने आखिरी सत्र में तीन विकेट गंवाए. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 94 ओवरों में पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए थे. स्टम्प्स तक बेन स्टोक्स (नाबाद 25) और जोस बटलर (नाबाद 18) बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं. इंग्लैंड ने पहले दो सत्र में एलिस्टर कुक (46) और जोए रूट (21) के विकेट गंवाए थे. लेकिन अंतिम सत्र में अश्विन ने तीन विकेट लेकर उसे मजबूत स्थिति में जाने से रोक दिया. अश्विन ने तीसरे सत्र में पदार्पण मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112), मोइन अली (50) और जॉनी बेयर्सटो (14) के अहम विकेट लिए. इस मैच में शतक लगाने वाल जेनिंग्स पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के आठवें सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. जेनिंग्स ने अपनी शतकीय पारी में 219 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मेहमानों ने दिन के पहले सत्र में कप्तान के रूप में अपना इकलौता विकेट गंवाया. अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे कुक रवींद्र जडेजा की गेंद पर चकमा खा गए और पार्थिव पटेल ने उन्हें स्टम्प किया. उनका विकेट 25.3 ओवर में 99 के कुल स्कोर पर गिरा. 60 गेंदों में पांच चौके लगाने वाले कुक इस मैच में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं. दूसरे सत्र में जोए रूट (21) के रूप में मेजबानों को इकलौती सफलता मिली. उन्हें रविचन्द्रन अश्विन ने 136 के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया. इस दौरान मैदानी अंपायर पॉल रफेल को चोट लग गई और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा. अश्विन की गेंद पर जेनिंग्स ने स्कावयर लेग पर शॉट खेला और भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को थ्रो किया जो रफेल के सिर में जा लगी. उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. वह इस समय अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. दिन का अंतिम सत्र खेलने उतरी इंग्लैंड मजबूत स्थिति में था. जेनिंग्स और अली भारतीय गेंजबाजों का सामना आसानी से कर रहे थे. अली और जेनिंग्स ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े लिए थे. लेकिन अश्विन ने तीन गेंदों में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को परेशानी में डाल दिया. अली, अश्विन की गेंद पर स्विप करने गए और गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई जिसे करुण नायर ने लपकने में कोई गलती नहीं की. एक गेंद बाद अश्विन ने जेनिंग्स को गली पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच करा उनकी शानदार पारी का अंत किया. अली और जेनिंग्स के विकेट 230 के कुल योग पर गिरे. इसके बाद अश्विन ने बेयर्सटो को भी ज्यादा देर मैदान पर टिकने नहीं दिया और 249 के कुल स्कोर पर वह अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सीमारेखा के पास उमेश यादव के हाथों लपके गए. हालांकि इसके बाद स्टोक्स और बटलर ने कोई और विकेट गिरने नहीं दिया. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget