एक्सप्लोरर

Messi Retirement: फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे लियोनल मेसी? फैंस को लग सकता है बड़ा झटका

Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी फीफा विश्वकप 2022 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. वे करियर का आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं.

Lionel Messi Retirement FIFA WC 2022: अर्जेंटीना ने फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल में जगह बना ली है. टीम ने सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया पर शानदार जीत दर्ज की थी. अब फाइनल मैच से ठीक पहले बड़ी खबर सामने आई है. अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी ने संन्यास लेने की बात की पुष्टि की है. मेसी अपने करियर का आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं.

मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद मेसी के संन्यास की खबर सामने आ गई. हिन्दुस्तान टाइम्स पर छपी एक खबर के मुताबिक मेसी ने संन्यास की पुष्टि की है. मेसी ने कहा, ''मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि विश्वकप का सफर फाइनल मैच में खेलने के साथ खत्म करूंगा. अगला विश्वकप काफी वक्त के बाद आएगा और मुझे नहीं लगता है कि तब तक मैं यह कर पाऊंगा. इस तरह से फिनिश करना बेस्ट है.'' 

अगर मेसी के करियर की बात करें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने अर्जेंटीना के लिए अभी तक 171 मैच खेले हैं और इस दौरान 96 गोल किए हैं. उन्होंने इस साल अपनी टीम के लिए 9 मैच खेले हैं और 16 गोल किए हैं. मेसी ने 2021 में 16 मैच खेलते हुए 9 गोल किए थे. उन्होंने अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2005 में की थी. मेसी ने सीनियर टीम के लिए 2005 में तीन मैच खेले थे. हालांकि वे एक भी गोल नहीं कर पाए थे. 

गौरतलब है कि अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी. फुल टाइम होने तक दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत दर्ज की. इसके बाद अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया पर 3-0 से जीत दर्ज की. अब मेसी की टीम 18 दिसंबर को फाइनल मैच खेलेगी. 

यह भी पढ़ें : Andrew Flintoff Accident: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का बड़ा एक्सिडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget