एक्सप्लोरर
RPS के कप्तान स्मिथ ने कहा, दो सालों में IPL से बहुत कुछ सीखा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 23 May 2017 09:32 AM (IST)
1/5

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणे को निर्धारित समय में छह विकेट लेकर 128 रनों पर रोक दिया.
2/5

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न के खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उन्होंने पिछले दो साल में इस लीग से काफी कुछ सीखा है. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हरा दिया था.
3/5

स्मिथ ने आगे कहा, "उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. मैं अपनी फ्रेंचाइजी का शुक्रगुजार हूं. कौन जाने कि आईपीएल के अगले सीज़न में हम कहां होंगे? हार से निराशा हुई है. कहानी का जैसा अंत हम चाहते थे, वैसा हुआ नहीं."
4/5

स्मिथ ने कहा, "मुंबई का स्कोर 129 से कम होना चाहिए था. इस विकेट पर रन लेना मुश्किल था. हर कोई देख सकता था. हमारे पास विकेट थीं और हमें एक-दो ओवर अच्छा खेलने की जरूरत थी. लेकिन, हमें रोकने का श्रेय मुंबई के गेंदबाजों को जाता है.
5/5

स्मिथ ने कहा, "इस हार को पचा पाना बहुत मुश्किल है. इस पूरे टूर्नामेंट में जिस प्रकार से खिलाड़ियों ने खेला है, उससे मैं बहुत खुश हूं. यह शानदार था. मैंने पिछले दो साल में आईपीएल से काफी कुछ सीखा है."
Published at : 23 May 2017 09:32 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
टी20 वर्ल्ड कप में बड़े बदलाव, ODI विश्व कप में 3 स्टेज का फॉर्मेट, एलिमिनेटर के साथ होगा 'सुपर 10'
स्पोर्ट्स
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय
स्पोर्ट्स
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
स्पोर्ट्स
दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान
























