एक्सप्लोरर

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में नहीं चुनने पर विवाद और बढ़ा, ब्रायन लारा ने कही यह बात

सूर्यकुमार यादव ने IPL के 13वें सीजन में 480 रन बनाए. लेकिन सूर्यकुमार को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बावजूद इसके सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए सिलेक्ट नहीं किया गया. लेकिन अब वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार यादव को 'क्लास प्लेयर' बताया है. लारा का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह जरूर मिलनी चाहिए.

सूर्यकुमार यादव पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बना रहे हैं. 13वें सीजन में उन्होंने 480 रन बनाए. लारा ने कहा, "हां, निश्चित तौर पर, वह क्लास खिलाड़ी हैं. मैं सिर्फ उन खिलाड़ियों को नहीं देखता हूं जो रन बनाते हैं. मैं उनकी तकनीक, काबिलियत, दबाव में खेलना, जिस क्रम पर वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, यह देखता हूं. मेरे हिसाब से यादव ने मुंबई के लिए शानदार काम किया."

लारा ने सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा, "वह हमेशा रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के बाद बल्लेबाजी करने आते थे. वह दबाव में रहते थे और वह नंबर-3 पर आते थे. याद रखिए, सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर तीन नंबर का बल्लेबाज किसी भी क्रिकेट टीम में आमतौर पर आपका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होता है, सबसे भरोसेमंद भी होता है. मेरे लिए वह मुंबई इंडियंस के लिए यह थे और मैं इसका कोई कारण नहीं देखता हूं कि वह टीम में क्यों नहीं हैं."

भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है. इसके बाद छह दिसंबर से टी-20 सीरीज और फिर 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

T20 में जारी रहेगा डेल स्टेन का जलवा, इस लीग के साथ जुड़ने का फैसला किया

IND Vs AUS: रवि शास्त्री ने माना- टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की कमी खलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget