एक्सप्लोरर

T-20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज बने कुलदीप यादव

कुलदीप यादव किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज हैं.

नई दिल्ली: चाइनामैन कुलदीप यादव ने कल खेले गए इंग्लैंड और भारत के बीच टी-20 मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को होश उड़ा दिए. और पहले इनिंग्स में इंग्लैंड को सिर्फ 8 विकेट पर 159 रन ही बनाने का मौका दिया. मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों को पिच पर नाचने पर मजबूर कर दिया. कुलदीप ने अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 14 डॉट बॉल भी फेंकी. उन्होंने जोस बटलर, इयोन मोर्गन, जॉनी बेयर्स्टो, जो रूट और क्रिस जॉर्डन को अपना शिकार बनाया. कुलदीप ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

इसके साथ ही उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. दरअसल, कुलदीप यादव किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज हैं. कुलदीप यादव ने अपने छोटे से टी20 करियर में चौथी बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में कुलदीप पांच विकेट हासिल करने वाले बांए हाथ के पहले लेग स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले और कोई लेग स्पिनर ऐसा नहीं कर सका था. वह इंग्लैंड की सरजमीं पर पांच टी 20 इंटरनेशनल में पांच विकेट हासिल करने वाले पहले स्पिनर और दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ये कारनामा कर चुके हैं.

तीसरे भारतीय गेंदबाज

कुलदीप अपने जोड़ीदार युजवेंद्र चहल के बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 में लगातार तीन मैचों में तीन से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं. कुलदीप अंतररराष्ट्रीय टी-20 में टीम इंडिया के लिए पांच से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं. उनसे पहले युजवेंद्र चहल(6/25) इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में और भुवनेश्वर कुमार(5/24) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में ऐसा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget