एक्सप्लोरर

कुलदीप, चहल की वजह से अश्विन-जडेजा को भुला रहे हैं लोग: वीरेंदर सहवाग

कुलदीप, चहल की वजह से अश्विन-जडेजा को भुला रहे हैं लोग: वीरेंदर सहवाग
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम में मौजूद चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिरन युजवेंद्र चहल की तारीफ की है. वीरू ने कहा है कि इन दोनों ने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की कमी को खलने नहीं दिया जो टीम के लिए अच्छी बता है.  उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छा प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगता है. सहवाग के मुताबिक इन दो स्पिन गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लोगों को अश्विन और जडेजा को भूलने पर मजबूर कर दिया है. सहवाग ने यह बात तीसरे वनडे से पहले एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान कही. कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी. सहवाग ने कुलदीप की हैट्रिक की तारीफ की, लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें अभी अपनी फील्डिंग के अनुसार गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि दूसरे वनडे में उन्होंने अपने स्पेल में काफी रन दिए थे. सहवाग ने चहल को लेकर कहा कि उन्हें बेंगलुरू जैसे विकेट पर गेंदबाजी करने का फायदा मिल रहा है. चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलते हैं जिसके कप्तान विराट कोहली हैं. सहवाग ने कहा, "कोहली, चहल पर बहुत भरोसा करते हैं और यही वजह है कि जब संकट होता है वह चहल को गेंद सौंप देते हैं." सहवाग के मुताबिक, "यूं तो भारतीय टीम हर तरह से मजबूत नजर आती है, लेकिन मध्यक्रम एक कमजोर कड़ी है." उन्होंने कहा कि पहले दो मैचों में मध्यक्रम नहीं चला है ऐसे में कोहली को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनीष पांडे और केदार जाधव को मौका मिला है जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए हालंकि अभी तक दोनों विफल रहे हैं. सहवाग ने कहा कि इस समय भारतीय टीम स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह शक्तिशाली है जबकि मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम में वो दमखम नजर नहीं आता. उन्होंने कहा कि भारत यह सीरीज इंडिया 5-0 से जीतेगा. बकौल सहवाग, "ऑस्ट्रेलिया के पास कल्टर नाइल के अलावा और कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो उनकी तरह विकेट ले सके. बल्लेबाजी में भी हमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और ग्लैन मैक्सवेल को जल्दी से जल्दी आउट करना होगा, खासकर स्मिथ को क्योंकि वह भारत के खिलाफ हमेशा रन बनाते हैं." सोशल मीडिया पर अपने चुटकुले कमेंट्स के लिए मशहूर सहवाग ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, "होठों पर हंसी, दिल में गम है, ऑस्ट्रेलियावाले कोहली से तंग हैं." उन्होंने कहा कि कोहली बतौर कप्तान दूसरी टीम के कप्तान को परेशान करते हैं. इस सीरीज में वह मुंह से नहीं बल्ले से बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोहली मैच को कंट्रोल करना जानते हैं इसलिए भारत को मैच जितवा रहे हैं. धोनी भी मैच को कंट्रोल करना जानते थे. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दिसम्बर, 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक (149 गेंदों पर 219 रन) लगाने वाले सहवाग ने कहा कि ये मैदान छोटा है और पिच भी बल्लेबाजी के लायक है इसलिए रविवार को तीसरे मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
Asian Para Games 2026: जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget