एक्सप्लोरर

सचिन के बाद 'क्रिकेट की बाइबल' पर विराट कोहली की तस्वीर

नई दिल्ली: साल 2016 में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में झंडे गाड़ने के बाद साल 2017 की शुरूआत में टीम इंडिया की कप्तानी संभालते ही टीम को वनडे और टी20 में भी जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली को विज़डन क्रिकेटर्स अलमैनेक ने बड़ा सम्मान दिया है. साल 2017 के अप्रैल महीने में प्रकाशित होने वाली विज़डन मैगज़ीन के कवर पेज पर टीम इंडिया के स्टार कप्तान नज़र आएंगे.

मैगज़ीन के कवर पेज़ पर विराट कोहली के 'रिवर्स स्वीप' शॉट लगाते हुए एक तस्वीर जारी हुई है. विराट कोहली, दिग्गज़ सचिन तेंदुलकर के बाद इस कवर पेज़ तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक मैगज़ीन ब्रिटेन में छपती है जिसे 'क्रिकेट की बाइबल' भी कहा जाता है. हाल में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान कप्तानी में लाजवाब हाथ दिखाने के साथ-साथ विराट ने बल्ले से भी कमाल दिखाया था जिसकी मदद से इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 4-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी. इस सीरीज़ के चौथे मुकाबले में मुंबई में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम के खिलाफ विराट ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 235 रन बनाए थे. इस मैच में खेला गया शॉट ही विज़डन ने अपने कवर पेज पर इस्तेमाल किया है. wisden0402 विज़डन ने अपने कवर पेज़ पर विराट की जिस तस्वीर को चुना है उसमें वो रिवर्स स्वीप शॉट खेलते नज़र आ रहे हैं. विराट से पहले साल 2014 में टीम इंडिया के लिजेंड सचिन तेंदुलकर को भी विज़डन के कवर पेज पर सम्मान मिला था. मुंबई में खेली गई सचिन तेंदुलकर की आखिरी टेस्ट पारी की तस्वीर उस समय मैगज़ीन के कवर पेज पर छपी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget