एक्सप्लोरर

KKR vs MI: कोलकाता और मुंबई के बीच मैच में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश

आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने सीज़न में पहली जीत दर्ज की.

KKR vs MI: आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की 80 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी. आइये जानें कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बने और टूटे.

बुमराह ने फेंका अपने करियर का सबसे महंगा ओवर

इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले तीन ओवर में सिर्फ पांच रन दिए. लेकिन अपने चौथे और आखिरी ओवर में उन्होंने 27 रन लुटा दिए. यह उनके IPL करियर का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ.

MI ने UAE में दर्ज की पहली जीत

मुंबई इंडियंस की यूएई में यह पहली जीत है. इससे पहले मुबंई को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. दरअसल, 2014 में मुंबई ने यूएई में अपने पांच मैच हारे थे और उसके बाद इस सीज़न के पहले मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था.

2013 के बाद पहली बार सीजन का पहला मैच हारी KKR

इस हार के साथ ही कोलकाता का पिछले सात सालों से बना रहा एक रिकॉर्ड भी टूट गया. KKR ने साल 2013 से 2019 तक सभी सीज़न में अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी. इसमें से छह जीत उसे बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए मिली थी जबकि एक मुकाबला उसने पहले खेलते हुए जीता था.

हिट विकेट आउट होने वाले 11वें खिलाड़ी बने हार्दिक पांड्या

इस मैच में 13 गेंदो में 18 रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या पारी के 19वें ओवर में हिट विकेट के रूप में आउट हुए. पांड्या अपने आईपीएल करियर में पहली बार इस तरह आउट हुए. वहीं ओवर ऑल वह आईपीएल में हिट विकेट आउट होने वाले 11वें खिलाड़ी हैं. पांड्या को आंद्रे रसेल ने आउट किया. वहीं रसेल का आईपीएल में हिट विकेट के रूप में यह पहला विकेट है.

रोहित शर्मा ने अपने नाम दर्ज किए ये रिकॉर्ड

इस मैच के शुरू होने से पहले रोहित के नाम आईपीएल में 194 छक्के थे. ऐसे में छठा छक्के लगाते ही रोहित ने अब आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए. रोहित से पहले क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी ये कारनामा कर चुके हैं. गेल के नाम आईपीएल में जहां 326 छक्के हैं. वहीं धोनी के नाम 212 और एबी डिविलियर्स के नाम 214 छक्के हैं. इस तरह रोहित अब आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं.

कोलकाता के खिलाफ इस मैच में सात रन बनाते ही रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए थे. रोहित से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे. वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 829 रन बनाए हैं. लेकिन अब हिटमैन ने उनको काफी पीछे छोड़ दिया है. मैच की शुरुआत से पहले कोलकाता के खिलाफ रोहित के 824 रन थे. आईपीएल में रोहित अब तक कोलकाता के खिलाफ एक शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget