एक्सप्लोरर

KKR vs MI Preview: केकेआर-मुंबई इंडियंस में होगा कांटे का मुकाबला, दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार

टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स का भी विशेष महत्व है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या और कोलकाता के आंद्रे रसेल का मुकाबला देखने लायक होगा. मुंबई के टीम के सामने सुनील नारायण और कुलदीप यादव के साथ केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस का सामना करने का भी दम है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार (23 सितंबर) को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का मुकाबला आतिशी बल्लेबाजी की जंग भी होगा. इस बार पहला मुकाबला गंवाने वाली मुंबई इंडियंस जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी. मुंबई ने आईपील 2013 के बाद से कभी भी पहला मैच नहीं जीता है. इस बार भी पहले मैच में उसे पिछली उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया.

मुंबई जहां जीत की राह पर लौटने की कवायद में होगी, वहीं केकेआर का इरादा जीत के साथ आगाज करने का रहेगा. दोनों टीमों में बिग हिटर्स की भरमार हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का यह तीसरा आईपीएल है जो मैदान के चारों ओर छक्के लगाने के फन में माहिर है. वहीं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा सीमित ओवरों के क्रिकेट के शहंशाह हैं और उनके तथा शुभमन के बल्ले के कौशल के बीच यह जंग देखने लायक होगी.

RR vs CSK: स्टोक और बटलर के बिना चेन्नई से पार पाना राजस्थान रॉयल्स के लिए कठिन चुनौती

टी-20 क्रिकेट ऑलराउंडर्स का भी विशेष महत्व हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या और कोलकाता के आंद्रे रसेल का मुकाबला देखने लायक होगा. मुंबई के टीम के सामने सुनील नारायण और कुलदीप यादव के साथ केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस का सामना करने का दम है. वहीं रसेल टी-20 क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं.

पिछले सत्र में 52 छक्के लगाने वाले रसेल ने बल्लेबाजी क्रम में उन्हें नीचे भेजने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की थी. इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का वादा किया गया है जो विरोधी टीमों को हलकान करने के लिये काफी है. केकेआर के मेंटर डेविड हस्सी ने हाल ही में कहा था , ‘यदि इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलती है तो क्यो नहीं. रसेल तीसरे नंबर पर आकर 60 गेंद खेलते हैं तो दोहरा शतक भी बना सकते हैं. वह कुछ भी कर सकते हैं .’ केकेआर के पास इयोन मोर्गन के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है जो दिनेश कार्तिक को सलाह दे सकता है.

IPL 2020: चहल के मुरीद हुए विराट कोहली, कहा-किसी भी विकेट पर छाप छोड़ सकता है यह लेग स्पिनर

शनिवार को अच्छी शुरूआत के बावजूद मुंबई टीम नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी । ऐसे में सौरभ तिवारी की बजाय वे ईशान किशन को उतार सकते हैं. जसप्रीत बुमराह पहले मैच में चल नहीं सके और वह ज्यादा देर खराब फार्म में रहने वालों में से नहीं हैं. स्पिनर कृणाल पंड्या और राहुल चाहर और तेज गेंदबाजों के अलावा मुंबई के पास पंड्या और कीरोन पोलार्ड के रूप में अतिरिक्त गेंदबाज भी हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिनेश कार्तिक (कप्तान) , इयोन मोर्गन, नीतिश राणा, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल , सुनील नारायण, रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी/कमलेश नागरकोटी

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, क्विंटोन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, सौरभ तिवारी.

IPL 2020: राजस्थान रॉल्यस के खिलाफ इन 3 रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं धोनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget