एक्सप्लोरर

IPL: पंजाब ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

राजस्थान के पूरे के पूरे 11 खिलाड़ी पंजाब के सिर्फ एक बल्लेबाज केएल राहुल से हार गए. के एल राहुल ने 54 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के के साथ नाबाद 84 रन बनाए.

नई दिल्ली: ओपनर लोकेश राहुल (नाबाद 84) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 152 रन का स्कोर बनाया जिसे पंजाब ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर हासिल कर लिया.

पंजाब की नौ मैचों में यह छठी जीत है और अब उसके 12 अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. वहीं राजस्थान को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार से राजस्थान के लिए अब प्लेआफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है.

राजस्थान से मिले 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 23 के स्कोर पर क्रिस गेल (8) और 27 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल (2) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद राहुल ने करुण नायर (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. नायर का विकेट 79 के स्कोर पर गिरा. उन्होंने 23 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. पंजाब ने 87 के स्कोर पर अक्षर पटेल (4) के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया.

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले राहुल ने फिर मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की अविजित साझेदारी कर पंजाब को आठ गेंद शेष रहते जीत दिला दी. राहुल ने 54 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. स्टोयनिस ने 16 गेंदों पर महत्वपूर्ण दो चौके और एक छक्का लगाया.

राजस्थान के लिए कृषणप्पा गौतम ने 18 रन पर एक, जोफरा आर्चर ने 43 रन पर एक, बेन स्टोक्स ने 22 रन पर एक और अनुरीत सिह ने 20 रन पर एक विकेट हासिल किए. इससे पहले, मुजीब उर रहमान (3/27) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के सटीक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को नौ विकेट पर 152 रन पर रोक दिया.

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की शुरूआत ठीक नहीं रही और उसने 3.4 ओवर में 35 रन के अंदर ही डार्सी शॉर्ट (2) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद जोस बटलर (51) ने संजू सैमसन (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. संजू का विकेट 84 के कुल स्कोर पर गिरा. उन्होंने 23 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए.

राजस्थान ने 100 के स्कोर पर बेन स्टोक्स (12) के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया. इसके छह रन बाद ही बटलर और अगली ही गेंद पर जोफरा आर्चर (0) भी चलते बने. बटलर ने 39 गेंदों पर सात चौके की मदद से 51 रन बनाए. बटलर का सीजन में यह लगातार दूसरा अर्धशतक है.

टीम ने इसके बाद 114 के स्कोर पर कृष्णप्पा गौतम (5) के रूप में सातवां, 129 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी (11) के रूप में आठवां और श्रेयस गोपाल (24) के रूप में नौवां विकेट खोया. गोपाल ने 16 गेंदों पर तीन महत्वूपर्ण चौके लगाए.

पंजाब के लिए रहमान ने 27 रन पर तीन, एंड्र टाई ने 24 रन पर दो और कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 30 रन पर एक, अंकित राजपूत ने 37 रन पर एक तथा अक्षर पटेल ने 21 रन पर एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
LIVE: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget