खालिद महमूद बन सकते हैं बांग्लादेश के अंतरिम कोच

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान खालिद महमूद टीम के अंतरिम कोच बन सकते हैं. अगर बोर्ड जनवरी में होने वाली त्रिकोणिय सीरीज तक विदेशी कोच नहीं ढूंढ पाती है तो इस फैसले पर अमल किया जाएगा. हसन ने कहा कि महमूद अंतिरम कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं.
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने हसन के हवाले से लिखा है, "अगर हम श्रीलंका सीरीज तक विदेशी कोच नहीं ढूंढ पाते हैं तो फिर हम स्थानीय कोच के बारे में सोचेंगे."
हसन ने कहा, "हमारे पास खालीद महमूद सुजोन हैं, उनके अंतरिम कोच बनने की संभावनाएं ज्यादा हैं." बांग्लादेश को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ जनवरी में त्रिकोणिय सीरीज खेलनी हैं.
हाल ही में चंडिका हाथुरूसिंघा ने बांग्लादेश के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है.
Source: IOCL
























