एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में ये पांच रेडर्स लगा सकते हैं रेड प्वाइंट्स का दोहरा शतक

Pro Kabaddi League 2021-22: बेंगलुरु बुल्स के कप्तान पवन सहरावत इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अभी तक 151 रेड प्वाइंट हासिल कर चुके हैं.

Pro kabaddi League 2021-22: प्रो कबड्डी लीग में सीजन 8 का लगभग आधा सफर पूरा हो चुका है. अब तक के सफर में कुछ रेडर्स (Raiders) ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से नाम बना लिया है तो कुछ दिग्गज रेडर्स फॉर्म की तलाश में है। इस सीजन कुछ रेडर्स के लिए रेड प्वाइंट हासिल करना सबसे आसान काम रहा हो, तो कुछ के लिए इससे मुश्किल कुछ नहीं. चलिए उन रेडर्स पर नजर डालते हैं, जो इस सीजन 200 से अधिक रेड प्वाइंट हासिल कर सकते हैं.

पवन सहरावत

बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru bulls) के कप्तान पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं. बुल्स ने अपना आधा सफर पूरा कर लिया है और 7 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है. इस उपलब्धि में टीम के कप्तान का सबसे बड़ा योगदान रहा है और वो अभी तक 151 रेड प्वाइंट हासिल कर चुके हैं और ऐसे ही खेलते रहे, तो इस सीजन 300 रेड प्वाइंट भी वो हासिल कर सकते हैं. हालांकि रेड प्वाइंट्स का दोहरा शतक लगाने से वो मात्र 49 रेड प्वाइंट दूर हैं.

नवीन कुमार

अगर बेंगलुरु बुल्स को पवन सहरावत आगे ले जा रहे हैं, तो दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) के लिए नवीन एक्सप्रेस (Naveen Express) ने 9 मुकाबलों में 135 रेड प्वाइंट हासिल कर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. जिस रफ्तार से नवीन एक्सप्रेस सीजन 8 की पटरी पर दौड़ रही है उसे देखते हुआ कहा जा सकता है कि इस सीजन वो 300 रेड प्वाइंट के आंकड़े को भी छू सकेंगे. हालांकि रेड प्वाइंट्स का दोहरा शतक लगाने से वो मात्र 65 रेड प्वाइंट दूर हैं.

मनिंदर सिंह

बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) के कप्तान और डिफेंडिंग चैंपियन के सबसे प्रमुख खिलाड़ी मनिंदर सिंह (Maninder Singh) भी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अभी तक 8 सुपर 10 पूरा कर चुके हैं. महाबली मनिंदर ने इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं और 128 रेड प्वाइंट हासिल कर चुके हैं. मनिंदर सिंह को रोकना इस सीजन सभी टीम के डिफेंडर्स के लिए चुनौती रही है और वो भी 300 रेड प्वाइंट के आंकड़े को छू सकते हैं. हालांकि इस सीजन वो 200 रेड प्वाइंट्स के जादूई आंकड़े को छूने से 72 प्वाइंट्स दूर हैं.

अर्जुन देशवाल

सीजन 8 में धमाकेदार शुरुआत करने वाले जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) के मुख्य रेडर अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) की भी गाड़ी उसी मैच में रुकी जब नवीन एक्सप्रेस पहली बार इस सीजन में अपना सुपर 10 पूरा नहीं कर पाई। उससे पहले लगातार 7 सुपर 10 पूरा करने वाले अर्जुन इस सीजन 114 रेड प्वाइंट हासिल कर चुके हैं और उनके पास अभी कम से कम 12 मुकाबले खेलने के लिए हैं. अर्जुन 200 रेड प्वाइंट्स के आंकड़ें को छूने से 86 अंक दूर हैं.

अभिषेक सिंह

यू मुंबा (U Mumba) की रेडिंग विभाग के इस सीजन की आन बान शान अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने काफी प्रभावित किया है. 10 मुकाबलों में भले ही यू मुंबा सिर्फ तीन मैच जीत पाई हो लेकिन अभिषेक ने हर मैच में टीम के लिए रेड कर अंक हासिल किया है। इस सीजन वो अभी तक 82 रेड प्वाइंट हासिल कर चुके हैं और टीम के पाश अभी कम से कम 12 मुकाबले बचे हैं. अभिषेक अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वो इस सीजन रेड प्वाइंट्स का दोहरा शतक लगा सकते हैं.

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget