एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: सीजन दो की चैंपियन यू मुंबा के सामने आज चुनौती पेश करेगी हरियाणा स्टीलर्स

PKl-8: सीजन दो की चैंपियन यू मुंबा अपने 5 मुकाबलों में दो जीत और दो टाई के साथ चौथे स्थान पर हैं, स्टीलर्स ने भी दो मैचों में जीत हासिल की है लेकिन तीन मैच हारने की वजह से वो 10वें स्थान पर हैं.

Pro Kabaddi League Season 8, Haryana Steelers vs U Mumba: मंगलवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 32वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का सामना यू मुंबा (U Mumba) से होगा. सीजन दो की चैंपियन यू मुंबा का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और अपने 5 मुकाबलों में वो दो जीत और दो टाई के साथ चौथे स्थान पर हैं. हालांकि विकास खंडोला की हरियाणा स्टीलर्स ने भी दो मैचों में जीत हासिल की है लेकिन तीन मैच हारने की वजह से वो अंक तालिका में 10वें स्थान पर चली गई है. दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां स्टीलर्स को जीत मिली थी, तो मुंबा को टाई से संतोष करना पड़ा था. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को और बेहतर करना चाहेंगी. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

शानदार फॉर्म में है यू मुंबा

प्रो कबड्डी सीजन 2 की चैंपियन यू मुंबा ने सीजन 6 की चैंपियन बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. हालांकि उन्हें दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने अगले ही मैच में हरा दिया लेकिन उसके बाद टीम शानदार फॉर्म में है और यूपी योद्धा (UP Yoddha) और तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) से टाई खेलने के अवाला पहले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को हरा चुकी है. यू मुंबा के लिए अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) और वी अजीत कुमार (V Ajith Kumar) रेडिंग विभाग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो डिफेंस में रिंकू (Rinku) और हरेंद्र कुमार (Harender Kumar) के साथ फजल अत्राचली (Fazal Atrachali) भी फॉर्म में आ चुके हैं. मोहसेन मगसोदलू (Mohsen Maghsodhlau) और राहुल सेठपाल (Rahul Sethpal) की पिछले मैच में फॉर्म को देखकर हरियाणा के रेडर सतर्क हो गए होंगे.

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी स्टीलर्स

इस सीजन हरियाणा स्टीलर्स उन टीमों में से एक है, जिसकी डिफेंस सबसे अच्छी मानी जा रही है. सुरेंदर नाडा (Surender Nada) की अगुवाई में रोहित गुलिया (Rohit Gullia), जयदीप (Jaideep), मोहित नरवाल (Mohit Narwal) और रवि कुमार (Ravi Kumar) ने इस टीम की डिफेंस को मजबूत बनाए रखा है. रेडिंग विभाग में कप्तान विकास खंडोला (Vikash Khandola) के साथ मीतू महेंदर (Meetu Mahender) की फॉर्म भी मुंबा के लिए खतरनाक हो सकती है. स्टीलर्स ने पिछले मैच में गुजरात जायट्स (Gujarat Giants) को रोमांचक मुकाबले में हराकर ये दिखाया कि ये टीम आखिरी लम्हों में अपनी भावनाओं को नियंत्रण कर सकती है और बड़ी से बड़ी टीम को हरा सकती है. इस सीजन पिंक पैंथर्स (PInk Panthers) और पटना पायरेट्स (Patna Pirates) के खिलाफ कांटे की टक्कर में हराने के बाद सिदार्थ बाहुबली देसाई (Siddharth Bahubali Desai) की टीम को हराकर स्टीलर्स ने पहली जीत दर्ज की. दोनों टीमें अभी तक 9 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 6 बार हराया है तो 3 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

Pro Kabaddi League: इस प्रतियोगिता में भारत के अविश्वसनीय प्रदर्शन को देखते हुए शुरु हुई प्रो कबड्डी लीग

यूं ही नहीं कोई शो-मेन बन जाता: Pro Kabaddi League के ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, लेकिन ये चीज उन्हें बनाती है सबसे अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
UP Weather: यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम; जानें अपडेट
Disha Patani Success Story: जेब में 500 लेकर मुंबई आई थीं बरेली की ये बेटी, 'धोनी' की वजह से रातों-रात बनी बॉलीवुड स्टार
जेब में 500 लेकर मुंबई आई थीं बरेली की ये बेटी, 'धोनी' की वजह से रातों-रात बनी बॉलीवुड स्टार
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
'समझौते के करीब ईरान और US'..., तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें
UP Weather: यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम; जानें अपडेट
Disha Patani Success Story: जेब में 500 लेकर मुंबई आई थीं बरेली की ये बेटी, 'धोनी' की वजह से रातों-रात बनी बॉलीवुड स्टार
जेब में 500 लेकर मुंबई आई थीं बरेली की ये बेटी, 'धोनी' की वजह से रातों-रात बनी बॉलीवुड स्टार
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल
MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
UP Politics: यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
Embed widget