एक्सप्लोरर

PKL 9: यूपी योद्धा ने बेंगलुरु बुल्स को हराया, पुराने अवतार में दिखे प्रदीप नरवाल; किया दमदार प्रदर्शन

UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: प्रदीप नरवाल ने लगाया इस सीजन का पहला सुपर 10. एक ही रेड में चार डिफेंडर्स को किया आउट.

UP Yoddha vs Bengaluru Bulls Match Report: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 23वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने बेंगलुरु बुल्स को 44-37 के अंतर से हराया है. लगातार दो हार झेलने के बाद यूपी को जीत मिली है जो उनके लिए इस सीजन की दूसरी जीत है. दूसरी ओर लगातार दो मुकाबले जीतने वाली बेंगलुरु को सीजन की पहली हार मिली है. यूपी के स्टार और लीग के सबसे सफल रेडर प्रदीप नरवाल ने पुराना अंदाज दिखाते हुए शानदार सुपर 10 लगाया.

पहले हाफ में ही दो बार ऑल आउट हुई बेंगलुरु

पहले 10 मिनट तक तो मुकाबला काफी धीमी गति से चला जिसमें दोनो टीमों ने लगभग बराबर प्वाइंट ही लिए थे. हालांकि, इसके बाद विकास कंडोला सेल्फ आउट हुए और यूपी ने इसका फायदा जबरदस्त तरीके से उठाया. उन्होंने बेंगलुरु को ऑल आउट देकर मुकाबले में अच्छी बढ़त हासिल की. बेंगलुरु की टीम दोबारा मैट पर आई तो इस बार प्रदीप नरवाल उनके ऊपर कहर बनकर टूटे. प्रदीप ने एक ही रेड में चार डिफेंडर्स को आउट करके बेंगलुरु को दूसरी बार ऑल आउट किया.

प्रदीप ने पहले हाफ में नौ रेड प्वाइंट्स हासिल किए और उनके साथी सुरेंदर गिल ने भी सात रेड प्वाइंट्स लिए थे. विकास कंडोला पहले हाफ में खाता भी नहीं खोल सके थे. भरत ने पांच प्वाइंट्स लेकर अकेले बेंगलुरु की ओर से संघर्ष किया. यूपी की डिफेंस ने पांच टैकल किए थे तो वहीं बेंगलुरु की डिफेंस केवल दो ही टैकल कर सकी थी. पहले हाफ में यूपी ने 14 प्वाइंट्स की बढ़त ले ली थी.

दूसरे हाफ में वापसी करके बेंगलुरु ने हार के बावजूद हासिल किया एक प्वाइंट

दूसरे हाफ में भी यूपी का धमाल जारी रहा और उन्होंने छह मिनट के अंदर ही बेंगलुरु को तीसरी बार ऑल आउट कर दिया था. इस बीच प्रदीप और सुरेंदर ने अपने-अपने सुपर 10 भी पूरे कर लिए थे. यूपी की बढ़त और भी मजबूत हो गई थी, लेकिन भरत अकेले दम पर बेंगलुरु के लिए संघर्ष कर रहे थे. 18वें मिनट में यूपी को ऑल आउट करके बेंगलुरु ने यूपी की बढ़त को 15 प्वाइंट से कम का किया था.

पहले हाफ में खाता भी नहीं खोल पाने वाले विकास कंडोला ने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया और अपना सुपर 10 पूरा करते हुए अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया. विकास ने 11 प्वाइंट्स लेते हुए यूपी को केवल सात प्वाइंट से ही जीतने दिया और बेंगलुरु को एक हार के बावजूद एक प्वाइंट दिलाया. 

यह भी पढ़ें:

PKL 9: यू मुंबा को हराकर पुनेरी पलटन ने हासिल की सीजन की पहली जीत, फजल अत्राचली और नबीबख्श चमके

Exclusive: कैसे एक साधारण किसान का बेटा बना तमिल थलाइवाज का नया हीरो, 18 साल के नरेंदर कंडोला ने बताया अपना लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget