एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: दबंग दिल्ली के खिलाफ आज मैट पर उतरेगी तमिल थलाइवाज, हार से इस टीम का सफर होगा समाप्त

Pro Kabaddi League 2021-22: दबंग दिल्ली केसी और तमिल थलाइवाज के बीच अभी तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है.

Pro Kabaddi League Season 8, Tamil Thalaivas vs Dabang Delhi KC: शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 110वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) का सामना दबंग दिल्ली केसी (Dabnag Delhi KC) से होगा. दोनों टीमें प्लेऑफ्स की दौड़ में बनी हुई हैं, हालांकि दिल्ली की स्थिति काफी मजबूत है, तो तमिल थलाइवाज बाहर होने के कागार पर खड़ी है और एक हार उन्हें प्लेऑफ्स की दौड़ से बाहर कर देगी. दिल्ली 18 में से 9 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और एक जीत उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट दिला देगी. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

हार से थलाइवाज का सफर होगा समाप्त

आखिरी पांच से में सिर्फ एक मैच हारने वाली दबंग दिल्ली फॉर्म में वापस लौट चुकी है. दिल्ली के सबसे बेहतरीन रेडर नवीन कुमार (Naveen Kumar) फॉर्म में वापस आ चुके हैं. विजय (Vijay) और संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) ने उनकी अनुपस्थिति  में रेडिंग विभाग को संभाला था, ऐसे में वो नवीन के साथ दिल्ली के रेडिंग विभाग को मजबूत करेंगे. जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal), मंजित छिल्लर (Manjeet Chhillar) और कृष्ण धुल (Krishan Dhull) के साथ दिल्ली अपने डिफेंस में भी अंक हासिल करना चाहेगी. दिल्ली की हौसले बुलंद होंगे, जब वो थलाइवाज के खिलाफ मैट पर उतरेगी. जबकि दूसरी ओर थलाइवाज की ‘करो या मरो’ की स्थिति बन चुकी है.

टीम हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मंजित (Manjeet) और अजिंक्य पवार (Ajinkya Pawar) टीम को रेड में अंक दिला रहे हैं, तो सागर राठी (Sagr Rathi) और कप्तान सुरजीत सिंह (Surjeet Singh) डिफेंस संभाल रहे हैं. हालांकि दोनों सीजन के बेस्ट डिफेंडर सागर पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. टीम को हिमांशु (Himanshu) के रुप में एक नया और खतरनाक डिफेंडर्स मिल गया है, जो नवीन को रोकने के इरादे से मैट पर उतरेगा.

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में दबंग दिल्ली केसी और तमिल थलाइवाज के बीच अभी तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है. तमिल थलाइवाज को अभी भी दिल्ली की खिलाफ पहली जीत का इंतजार है. दोनों के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था.

Pro Kabaddi: ये तीन टीम प्रो कबड्डी सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की हैं सबसे बड़ी दावेदार, बुल्स और बंगाल की हालत खराब

Pro Kabaddi: प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी Patna Pirates, अब तक के प्रदर्शन पर डालिए एक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget