एक्सप्लोरर

Kabaddi World Cup 2020 के लिए पाकिस्तान पहुंची भारतीय टीम, विवाद खड़ा हुआ

खेल मंत्रालय के सूत्र ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर कहा कि खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने किसी भी टीम को अनुमति प्रदान नहीं की है.

नई दिल्ली: विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया है. खेल मंत्रालय और राष्ट्रीय महासंघ ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी एथलीट को पड़ोसी देश में भाग लेने की मंजूरी नहीं दी है. चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भारत से दल शनिवार को वाघा बार्डर के जरिये लाहौर पहुंचा जिसका आयोजन पहली बार पाकिस्तान में किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भारतीयों के लाहौर में पहुंचने की फोटो और फुटेज आ रही है.

टूर्नामेंट सोमवार से लाहौर के पंजाब फुटबाल स्टेडियम में शुरू होगा. कुछ मैच फैसलाबाद और गुजरात में खेले जायेंगे. खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि सरकार ने किसी भी एथलीट को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है. खेल मंत्रालय के सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने किसी भी टीम को अनुमति प्रदान नहीं की है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व के लिए अनिवार्य होती है. ’’

भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) के प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एस पी गर्ग ने भी कहा कि राष्ट्रीय संस्था ने किसी भी टीम को मंजूरी नहीं दी है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें पाकिस्तान जाने वाली किसी कबड्डी टीम के बारे में कोई सूचना नहीं है. एकेएफआई द्वारा किसी टीम को पाकिस्तान जाने और वहां कबड्डी मैच खेलने की कोई मंजूरी नहीं दी गयी. ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘हमें तभी पता चला जब इस बारे में सूचना मांगी गयी. एकेएफआई इस तरह की गतिविधि का समर्थन नहीं करता. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. ’’ विदेशी प्रतियोगिताओं में भागीदारी की प्रक्रिया में राष्ट्रीय महासंघ खेल मंत्रालय को सूचना देता है जो राजनीतिक मंजूरी के लिए विदेश मंत्रालय और सुरक्षा मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय को लिखता है, भले ही सरकार इस दल का खर्चा उठा रही हो या नहीं.

पाकिस्तान पंजाब के खेल मंत्री राय तैमूर खान भट्टी ने लाहौर के होटल में भारतीय दल का स्वागत किया. पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों के वाघा बार्डर से पाकिस्तान पहुंचने के बाद फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में लाहौर में होटल पहुंचाया गया.

विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के पिछले छह चरण 2010 और 2019 तक भारत में आयोजित हुए थे. भारत ने सभी छह चैम्पियनशिप जीती थी जिसमें उसने 2010, 2012, 2013 और 2014 में पाकिस्तान को हराया था. पाकिस्तानी आयोजकों ने कहा कि आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, ईरान, अजरबेजान, सिएरा लियोन, कीनिया और कनाडा की टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं. विजेता टीम को एक करोड़ जबकि उप विजेता टीम को 75 लाख रूपये की राशि मिलेगी.

कोरोना वायरस: पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिख जताई संवेदना, सहयोग का दिया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget