एक्सप्लोरर

ENG vs WI: दूसरे टेस्ट से ठीक पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, आर्चर को किया गया बाहर, इस बात की मिली सजा

जैव-सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया है.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज दोपहर साढे तीन बजे से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा टेस्ट खेला जाना है. इससे ठीक पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर जैव-सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के चलते टीम से बाहर कर दिए गए हैं. बता दें कि आर्चर को कल दूसरे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन आज सुबह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर उन्हें टीम से बाहर कर दिया.

सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे आर्चर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्चर को अब पांच दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा. इसके बाद उनका कोविड-19 टेस्ट होगा और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें दोबारा टीम में शामिल किया जाएगा. ईसीबी ने अपने बयान में कहा कि आर्चर के खिलाफ कार्रवाई वेस्टइंडीज टीम के लिए भी एक चेतावनी है.

आर्चर ने मांगी माफी

टीम से बाहर किए जाने के बाद आर्चर ने कहा, "मैंने जो भी किया है, उसके लिए मुझे बेहद खेद है. मैंने न केवल खुद को, बल्कि पूरी टीम और प्रबंधन को खतरे में डाल दिया है. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और सभी से माफी चाहता हूं."

इंग्लैंड ने नहीं किया आर्चर के रिप्लेसमेंट का ऐलान

बता दें कि इंग्लैंड ने आर्चर के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. इसका मतलब है कि अब दूसरे टेस्ट में सैम कर्रन, ओली रॉबिन्सन या क्रिस वोक्स आर्चर की जगह एक्शन में दिख सकते हैं. बता दें कि आर्चर ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की थी. इंग्लैंड की ओर दूसरी पारी में आर्चर ने 23 रन की अहम पारी खेलकर विरोधी टीम के सामने 200 रन का लक्ष्य रखने में टीम की मदद की. इसके बाद मैच के आखिर दिन आर्चर ने 7 रन के स्कोर पर ही वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर वेस्ट इंडीज को मुश्किल में डाल दिया था. 37 के स्कोर पर आर्चर ने सेट बल्लेबाज रोशटन चेज को आउट करके इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाने की पूरी कोशिश की थी.

आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते हैं आर्चर

बता दें कि 25 साल के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. आईपीएल के अपने पहले ही सीज़न में उन्होंने सानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं थीं. आईपीएल के 21 मैचों में आर्चर के नाम 26 विकेट हैं.

यह भी पढ़ें- 

जल्द एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया, दुबई में ट्रेनिंग कैंप लगाने की तैयारी में है BCCI

जानिए- ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के समर्थन में क्या बोले दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget