एक्सप्लोरर

रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में बोलने पर ट्रोल किए गए क्रिकेटर इरफान पठान

रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में बोलने पर ट्रोल किए गए क्रिकेटर इरफान पठानसौजन्य: FACEBOOK
नई दिल्ली: म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार के खिलाफ बोलने पर कल ट्विटर पर क्रिकेटर इरफान पठान को ट्रोल किया गया. म्यांमार में हो रहे मुसलमानों के नरसंहार से चिंतित इरफान ने लिखा, ''ऐसा लगता है कि दुनिया के इंसानों ने फैसला कर लिया है कि उन्हे शांति नही चाहिए. इस समय इंसान ही इंसान का दुश्मन बन बैठा है." आपको बता दें कि म्यांमार में सेना रोहिंग्या मुसलमानों को अप्रवासी बता के मार रही है. म्यांमार सरकार नें रोहिंग्या समुदाय के लोगों कि नागरिकता खत्म कर दी है. सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से रोहिंग्या समुदाय म्यांमार के नागरिक नहीं हैं. इन्हे देश छोड़ने के लिए कह दिया गया है. म्यांमार में बहुत बड़े स्तर पर मानवाधिकारों का उलंघन हुआ है. जिसकी वजह से दुनिया के कई देशों में रोहिंग्या शरणार्थी बनकर रह रहे हैं. हालांकि मानवता के पक्ष में बोलने के बावजूद इरफान पठान को ट्रोल किया गया. आइये जानें कि इस साधारण से ट्वीट के बाद लोगों ने इरफान पठान से सोशल मीडिया पर क्या कहा? सर रविन्द्र जडेजा नाम के एक ट्विटर पेज ने लिखा, 'इंसान जानवरों से ज्यादा बुरा है...बकर ईद या जानवरों को मारना भी अमानवीय कृत्य है...आपको क्या लगता है सर? इसके अलावा रवि एन नाम के एक पेज ने लिखा, 'कई और मुस्लिम आबादी वाले मुल्कों की तुलना में भारत बहुत अच्छा देश है, ज्यादातर मुस्लमान भारत में खुद को खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं.' विपिन कुमार नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट आया कि 'काश आपने इंसानियत की बात देश के उन कश्मीरी पंडितों के लिए कही होती जिन्हें अपने ही देश में अपने घर से बेदखल कर दिया या फिर मार दिया गया.' हाल के दिनों में सोशल मीडिया बहूत ही चिंताजनक रुप लेता जा रहा है जहां पर बोलने वालों के खिलाफ ट्रोल करने वालों की एक फौज आ जाती है. जो कि गालिंयों और अपशब्दों के जरिए अनकी आवाज बंद कराना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget