एक्सप्लोरर

IPL2018: चरम पर होगा रोमांच, आमने-सामने होंगे धोनी और कार्तिक

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो महेन्द्र सिंह धोनी के आने से पहले से एक्टिव थे और आज भी उन्हें धोनी का विकल्प ही कहा जाता है. कई बार अपने बल्ले से टीम को जीत दिलाने वाले कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में उस टीम के कप्तान हैं जिसने दो बार खिताब अपने नाम किया है.

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो महेन्द्र सिंह धोनी के आने से पहले से एक्टिव थे और आज भी उन्हें धोनी का विकल्प ही कहा जाता है. कई बार अपने बल्ले से टीम को जीत दिलाने वाले कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में उस टीम के कप्तान हैं जिसने दो बार खिताब अपने नाम किया है. अब मंगलवार को दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी.  

मुकाबला सीएसके के होम ग्राउंड एम. ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई ने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया. तो वहीं केकेआर ने एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी.

चेन्नई के लिए पिछले मैच में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वायन ब्रावो ने 30 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और उनके बाद चोटिल केदार जाधव ने आखिरी ओवर में जरूरी सात रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी.

चेन्नई को पहले मैच की कमियों से पार पाना होगा. मुंबई के खिलाफ उसका टॉप ऑर्डर मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया था, लेकिन ब्रावो ने उसे हार से बचा लिया.

टीम के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन और अंबाती रायडू पहले मैच में अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे थे. सुरेश रैना और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए थे.

चेन्नई की गेंदबाजों ने मुंबई को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया था. हालांकि मार्क वुड, दीपक चहर, हरभजन सिंह और वाटसन ने रनों पर अंकुश तो लगाया था, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट नहीं ले पाए थे.

कोलकाता के खिलाफ चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण की परीक्षा होगी क्योंकि बेंगलोर के खिलाफ सुनील नरेन की 19 गेदों में 50 रनों की पारी के तूफान ने सभी को हैरान कर दिया और ऐसा पहली बार नहीं था कि नरेन ने इस तरह की पारी खेली हो. वह इससे पहले पिछले सीजन में भी इस तरह की पारियां खेल चुके हैं.

नितीश राणा से भी चेन्नई के गेंदबाजों को बच कर रहना होगा. राणा ने न सिर्फ बल्ले बल्कि गेंद से भी बेंगलोर को परेशान किया था. उन्होंने अब्राहम डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए थे. बल्ले से उन्होंने नंबर-4 पर आते हुए 25 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी.

इन दोनों के अलावा कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक और अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा के खतरे से भी धोनी वाकिफ होंगे.

कोलकाता के लिए उसकी गेंदबाजी थोड़ी चिंता का विषय है. पिछले मैच में मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव, नरेन अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे. चेन्नई की बल्लेबाजी के सामने अगर कोलकाता के गेंदबाज विफल रहते हैं तो बोर्ड पर बड़ा स्कोर तय है.

पूरी टीम :
चेन्नई सुपर किंग्स - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमारन ताहिर, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, एन. जगादेसन, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चेतन्य बिश्नोई.

कोलकाता नाइट राइडर्स - दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget