एक्सप्लोरर

RCB के पास थे 83 करोड़, फिर भी नहीं खरीदा कप्तान, अब विराट कोहली का क्या होगा? अश्विन ने समझाया पूरा खेल

Virat Kohli IPL 2025: आईपीएल 2025 में RCB की कप्तानी कौन करेगा? इस विषय पर रविचंद्रन अश्विन की आई थ्योरी पढ़कर आप चौंक उठेंगे.

RCB Captain Virat Kohli IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का कप्तान कौन होगा? यह सवाल इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस के भीतर कहीं ना कहीं उत्साह भावना पैदा कर रहा है. विराट के अच्छे दोस्त और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर एबी डीविलियर्स भविष्यवाणी कर चुके हैं कि विराट ही बेंगलुरु की कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एक नई थ्योरी सामने पेश करके बताया है कि इस बार RCB का कप्तान कौन होगा?

रविचंद्रन अश्विन का यूट्यूब चैनल खासा चर्चाओं में रहने लगा है और उनका एनालिसिस काफी बढ़िया भी रहता है. उन्होंने आरसीबी के कप्तान के संबंध में कहा, "सब चीजों को मिलाकर देखें तो विराट कोहली RCB की कप्तानी करेंगे. मुझे ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि टीम ने ऑक्शन में किसी कप्तान को टारगेट नहीं किया था. विराट को तभी नजरअंदाज किया जा सकता है, जब बेंगलुरु ने किसी अन्य प्लेयर को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया हो."

RCB ने चतुराई से काम लिया

आरसीबी ने जब मेगा नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदा तो टीम मैनेजमेंट को जमकर ट्रोल होना पड़ा. मगर अश्विन मानते हैं कि बेंगलुरु ने एक बेहद मजबूत टीम बनाई है. उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से RCB के लिए ऑक्शन शानदार गया. RCB के पर्स में करोड़ों रुपये थे, लेकिन मैनेजमेंट ने सब्र से काम लिया. मनगमेंट जानता था कि उसे कौन सा खिलाड़ी चाहिए और हमारी परिस्थितियों में कौन सा प्लेयर बढ़िया रहेगा." अश्विन ने कहा कि खूब सारे RTM होते हुए भी आरसीबी ने अपनी जरूरत अनुसार खिलाड़ियों को खरीदा है.

RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने हाल ही में बेंगलुरु की कप्तानी के विषय पर बात की थी. उन्होंने विराट कोहली को टीम का सीनियर और बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया, लेकिन उनके अनुसार अभी कप्तानी पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है.

यह भी पढ़ें:

'मैं अपने पोते-पोतियों को बताऊंगा...', ट्रेविस हेड ने जसप्रीत बुमराह पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
MI vs PBKS Highlights: बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget