एक्सप्लोरर

Watch: लगातार 2 छक्के; फिर स्टोइनिस को ऐसे चकमा देकर निकली गेंद, राहुल चाहर ने बिखेर दी गिल्लियां

LSG vs PBKS: लखनऊ और पंजाब के मैच में राहुल चाहर ने 2 छक्के खाने के बाद देखिए कैसे विपक्षी खिलाड़ी को क्लीन बोल्ड करके बदला लिया.

LSG vs PBKS: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर 30 मार्च को पंजाब किंग्स से हुई. इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया. LSG के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस अपनी पारी में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. स्टोइनिस ने अपनी पारी की पहली 9 गेंद में सिर्फ 7 रन बनाए थे. उन्होंने राहुल चाहर के ओवर में हाथ खोले तो सही, लेकिन कुछ ही गेंद बाद राहुल ने उनकी गिल्लियां उखाड़ दी थीं.

राहुल चाहर को 2 गेंद में 2 छक्के

8 ओवर तक लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन था. 9वां ओवर लेग-स्पिनर राहुल चाहर डालने आए, जिनकी पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लिया था. वहीं ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने हाथ खोलकर पूरी जान लगते हुए छक्का जड़ दिया. राहुल ने तीसरी गेंद को काफी शॉर्ट रखा, जिससे स्टोइनिस को हाथ खोलने का पूरा मौका मिला. स्टोइनिस लगातार 2 गेंद में 2 छक्के लगाकर आत्मविश्वास से भर चुके थे.

राहुल चाहर ने बिखेर दी गिल्लियां

स्टोइनिस चौथी गेंद को भी बैकफुट पर जाकर पुल करना चाहते थे, लेकिन ओवर की पिछली गेंदों की तुलना में राहुल चाहर ने चौथी गेंद काफी तेजी से फेंकी. स्टोइनिस इससे पहले बल्ला आगे ला पाते तब तक गेंद गेंद गिल्लियां बिखेर चुकी थी. इसी के साथ स्टोइनिस की पारी 12 गेंद में 19 रन के स्कोर पर समाप्त हुई. चाहर पिछले 2 मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने केवल 1 विकेट लिया था, लेकिन RCB के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. LSG के खिलाफ भी उनकी गेंदबाजी ज्यादा प्रभावी नहीं रही. उन्होंने स्टोइनिस का विकेट जरूर चटकाया, लेकिन 3 ओवर में 42 रन दे डाले थे.

यह भी पढ़ें:

LSG VS PBKS: पूरन-पांड्या की ताबड़तोड़ पारी से लखनऊ ने दिया 200 रनों का लक्ष्य, गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget