एक्सप्लोरर

IPL 2020: यूएई में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी, जानें कोविड-19 का अब तक का सारा हाल

IPL 2020: 15 अगस्त के बाद से ही यूएई में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिले है. ऐसे में खिलाड़ियों पर लगातार कोविड-19 का खतरा बना हुआ है.

कोरोना वायरस की वजह से इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन इंडिया की बजाए यूएई में हो रहा है. हालांकि यूएई में भी क्रिकेटर्स और उनके परिवार पर कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है. यूएई पहुंचने पर चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. यूएई में सितंबर की शुरुआत से कोरोना के मामलों में तेजी भी देखने को मिली है. पिछले एक हफ्ते में यूएई में औसत 600 से 700 मामले सामने आ रहे हैं.

यूएई के पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नज़र डालें तो एक सितंबर को 574 मामले सामने आए. 2 सितंबर को कोविड 19 के मामलों में बड़ा इजाफा हुआ और 734 मामले सामने आए. 3 सितंबर को 612 और चार सितंबर को 614 मामले सामने आए. 5 सितंबर को एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिली और कोविड 19 के 705 केस मिले. 6 सितंबर को 513 और 7 सितंबर को 470 केस सामने आ चुके हैं.

मार्च से शुरू हुआ इजाफा

कोरोना के अपडेट देने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार कोरोना के यूएई में कोरोना के मामलों में इजाफा होने की शुरुआत मार्च के तीसरे हफ्ते में हुई. 19 मार्च को यूएई में कोविड 19 के 27 केस पाए गए थे. एक महीने बाद कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला और 17 अप्रैल को कोरोना के 470 मामले सामने आए.

इसके बाद यूएई में कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा. 22 मई को यूएई में एक दिन में सबसे ज्यादा 994 केस दर्ज किए गए. 14 जून आते आते कोविड 19 के मामलों में गिरावट दर्ज की गई और इस दिन पिछले दो महीने में सबसे कम 304 केस ही दर्ज हुए. लेकिन चार जुलाई को एक दिन में 716 मामले सामने आ गए.

अगस्त के पहले हफ्ते में आई कमी

अगस्त के पहले हफ्ते में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली. एक अगस्त से सात अगस्त के करीब औसत 200 मामले ही सामने आए. 3 अगस्त को पिछले चार महीने में सबसे कम 164 केस ही दर्ज किए गए. लेकिन 18 अगस्त के बाद से यूएई में कोरोना का कहर फिर से बढ़ा है और इस दौरान किसी भी दिन 300 से कम मामले सामने नहीं आए हैं.

7 सितंबर तक यूएई में कोरोना वायरस के 75,098 केस सामने आ चुके हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक इनमें से 66,943 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 391 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बीच पर जमकर की मस्ती, शेयर किए वीडियो और तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget