एक्सप्लोरर

IPL 2022: अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमके, IPL में रहे बेरंग, ऐसा रहा इन चार भारतीय सितारों का पहला सीजन

U19 Indian Cricketers: इस साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम विजेता रही थी. इस टीम के कुछ खिलाड़ियों को IPL टीमों ने खरीदा था.

U19 Cricketers in IPL 2022: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में धूम मचाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए IPL का यह सीजन अब तक बेरंग ही साबित हुआ है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के चार स्टार भारतीय खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीदार मिले थे. उम्मीद थी कि ये खिलाड़ी IPL में भी धमाका मचाएंगे लेकिन इन चार में से तीन खिलाड़ियों को अब तक डेब्यू का भी मौका नहीं मिला. एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका तो मिला लेकिन उन्हें दो मैच के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया.

1. यश ढुल: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल ही थे. इन्हीं की कप्तानी में भारत ने यह खिताब जीता था. सेमीफाइनल मैच में यश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. इसके बाद यश को दिल्ली की रणजी टीम में भी शामिल किया गया था, जहां उन्होंने पहले मैच में ही शतक जड़ दिया था. IPL मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने यश को 50 लाख में खरीदा था लेकिन अब तक इन्हें एक भी IPL मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

2. राज अंगद बावा: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच के 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे राज बावा को IPL मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा था. इन्हें पंजाब ने 2 मैचों में अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया लेकिन यह प्रभावी नहीं रहे. राज इन दो मैचों में महज 11 रन ही बना पाए. अंडर-19 वर्ल्ड कप में राज भारतीय टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. इन्होंने 6 मैचों की 5 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 252 रन बनाए थे. इस दौरान इनका बल्लेबाजी औसत 63 और स्ट्राइकर रेट 100 से ज्यादा रहा था. इन्हें 9 विकेट भी मिले थे.

3. राजवर्धन हंगारगेकर: अंडर-19 वर्ल्ड कप में लंबे-लंबे छक्के और ताबड़तोड़ पारी खेलकर नजर में आए राजवर्धन हंगारगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया था. हंगारगेकर 1.5 करोड़ में बिके थे लेकिन इन्हें अब तक चेन्नई ने एक बार भी अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया है. राजवर्धन बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं.

4. विक्की ओस्तवाल: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में विक्की ओस्तवाल भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्हें 6 मैचों में 12 विकेट मिले थे. दिल्ली कैपिटल्स ने विक्की को उनकी बेस प्राइज 20 लाख में अपनी स्क्वॉड में शामिल किया था. विक्की को भी इस सीजन में अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें..

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 SRH vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद करेगी बैटिंग; प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव
LIVE: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद करेगी बैटिंग; प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव
BCCI ने सुनाई हार्दिक पांड्या को कड़ी सजा, इस हरकत की वजह से 12 लाख का जुर्माना, RCB के टिम डेविड भी नपे
BCCI ने सुनाई हार्दिक पांड्या को कड़ी सजा, इस हरकत की वजह से 12 लाख का जुर्माना, RCB के टिम डेविड भी नपे
IPL 2026: रोहित शर्मा की इंजरी ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन, अगला मैच खेलने पर लटकी तलवार 
रोहित शर्मा की इंजरी ने बढ़ाई MI की टेंशन, अगला मैच खेलने पर लटकी तलवार 
पहले 6 ओवर में बनेंगे 200 रन? IPL में आज बनेगा नया इतिहास, जानें कैसे?
पहले 6 ओवर में बनेंगे 200 रन? IPL में आज बनेगा नया इतिहास, जानें कैसे?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: महायुद्ध का आगाज! होर्मुज पर ट्रंप के नाकेबंदी की घड़ी पास, नेतन्याहू बोले- किसी भी वक्त खत्म हो सकता है सीजफायर
महायुद्ध का आगाज! होर्मुज पर ट्रंप के नाकेबंदी की घड़ी पास, नेतन्याहू बोले- किसी भी वक्त खत्म सीजफायर
Noida Protest Live: नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
'हम चुनाव की आंधी में अंधे नहीं हो सकते...', बंगाल SIR में बाहर हुए लोगों की याचिका पर SC की वोट के अधिकार पर सख्त टिप्पणी
'हम चुनाव की आंधी में अंधे नहीं हो सकते...', बंगाल SIR में बाहर हुए लोगों की याचिका पर SC की वोट के अधिकार पर सख्त टिप्पणी
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
लाखों में सैलरी पाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर यहां निकली वैकेंसी; बस चाहिए ये क्वालिफिकेशन
लाखों में सैलरी पाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर यहां निकली वैकेंसी; बस चाहिए ये क्वालिफिकेशन
US Iran War: ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, यूएस-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, US-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
बिहार में जिन नामों की चर्चा उसमें से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा? नए CM पर JDU की दो टूक
बिहार में जिन नामों की चर्चा उसमें से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा? नए CM पर JDU की दो टूक
Embed widget