एक्सप्लोरर

IPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- फिलहाल अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर के लिए दुरुस्त नहीं, लेकिन...

टॉम मूडी ने कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं कि जब अर्जुन तेंदुलकर आखिरी ओवर डाल रहे थे, उस वक्त अर्जुन के अलावा रोहित बेहद दबाव में होंगे, लेकिन उन्होंने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की.

Tom Moody On Arjun Tendulkar: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर डाला. इस ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को 14 रनों से जीत दिला दी. इस ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने महज 5 रन खर्च किए. बहरहाल, सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ काम कर चुके टॉम मूडी ने अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी पर बयान दिया है.

'डेथ ओवर में अर्जुन तेंदुलकर बेहतर गेंदबाज हो सकते हैं, लेकिन...'

दरअसल, टॉम मूडी का मानना है कि डेथ ओवर में अर्जुन तेंदुलकर बेहतर गेंदबाज हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल वह इसके लिए दुरूस्त नहीं दिख रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर के बजाय मिडिल ओवर में बेहतर कर सकते हैं. रोहित शर्मा मिडिल ओवर में अर्जुन तेंदुलकर का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं कि जब अर्जुन तेंदुलकर आखिरी ओवर डाल रहे थे, उस वक्त अर्जुन तेंदुलकर के अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बेहद दबाव में होंगे. टॉम मूडी ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर ने अच्छी लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी की. उन्होंने कई गेंदें यॉर्कर लेंग्थ पर डाली.

'अर्जुन तेंदुलकर ने जिस लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी की, वह काबिलेतारीफ'

टॉम मूडी कहते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर मिडिल ओवर में कहीं बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं, अगर हालात सही हो, लेकिन डेथ बॉलर के तौर पर वह काफी कुछ सीख सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह सही है कि आखिरी ओवर में ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज खेल रहे थे और डिफेंड करने के लिए भी 20 रन थे, लेकिन इसके बावजूद अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी की. टॉम मूडी ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर ने जिस लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी की, वह काबिलेतारीफ है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: इम्पैक्ट प्लेयर रूल आने के बाद कितना बदला आईपीएल? युजवेन्द्र चहल ने दिया जवाब

RR vs LSG: आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में किसकी होगी जीत? मैच से पहले जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget