एक्सप्लोरर

सुरेश रैना का चौंकाने वाला एलान, धोनी के साथ IPL को कहेंगे अलविदा

सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर को लेकर चौंकाने वाला एलान किया है. सुरेश रैना का कहना है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही आईपीएल को अलविदा कह देंगे.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा हिस्सा सितंबर में शुरू होने जा रहा है. माना जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 14 के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे. सुरेश रैना ने भी एलान कर दिया है कि अगर धोनी अगले सीजन में आईपीएल नहीं खेलेंगे तो वह भी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती बेहद गहरी है. दोनों खिलाड़ियों ने ना सिर्फ टीम इंडिया को कई बड़े मैचों में जीत दिलाई बल्कि आईपीएल में भी अधिकतर समय धोनी और रैना एक साथ ही खेलें हैं. सुरेश रैना ने कहा, ''अगर धोनी अगले साल से आईपीएल नहीं खेलते हैं तो फिर मुझे भी आप इस टूर्नामेंट में खेलता हुआ नहीं देख पाएंगे.''

रैना हालांकि एक शर्त पर धोनी को आईपीएल खेलने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. सुरेश रैना ने कहा, ''अगर सीएसके आईपीएल का 14वां सीजन जीतने में कामयाब हो जाती है तो फिर मैं धोनी को अगले साल भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखने के लिए मनाने की कोशिश करूंगा.''

इंटरनेशनल क्रिकेट को एक साथ कहा था अलविदा

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सुरेश रैना अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. धोनी के संन्यास लेते ही सुरेश रैना ने भी एलान किया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे.

सुरेश रैना ने पिछले साल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था. सुरेश रैना हालांकि इस साल आईपीएल में शानदार वापसी करने में कामयाब रहे हैं. पहले ऐसे माना जाता था कि धोनी के संन्यास के बाद सीएसके की कमान सुरेश रैना को मिल सकती है. लेकिन अगर धोनी आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो फिर सीएसके को कप्तानी के लिए किसी नए खिलाड़ी की तलाश करनी होगी.

IND Vs ENG Women: हवा में डाइव लगाकर हरलीन देओल ने पकड़ा ऐसा शानदार कैच, हर तरफ हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget