एक्सप्लोरर

IPL 2025 में खराब प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद शमी को मिला इनका साथ, कहा- ऐसा कोई कारण नहीं कि...

Mohammed Shami IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ में ख़रीदा था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 9 मैचों में 6 विकेट लिए और इकॉनमी 11.23 का रहा.

मोहम्मद शमी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. 9 मैचों में वह सिर्फ 6 विकेट ले सके और रनों की गति पर भी अंकुश नहीं लगा सके. उन्होंने 11.23 की इकॉनमी से 337 रन खर्चे. 2023 में पर्पल कैप जीतने वाले शमी का इस सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. लेकिन इस खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के कोच का साथ मिला है, जिन्होंने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि वो वापसी ना कर सके.

आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना लीग स्टेज का आखरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25 मई को खेला, जिसमें हेनरिक क्लासेन के रिकॉर्ड शतक के सहारे हैदराबाद ने 278 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में कोलकाता 168 रनों पर ढेर हो गई. केकेआर भी प्लेऑफ से बाहर है. इस मुकाबले को जीतने के बाद हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी ने खराब फॉर्म के बाद भी शमी का समर्थन किया.

विटोरी ने पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "लम्बे समय से शमी ने टी20 क्रिकेट नहीं खेला था, इसलिए इस फॉर्मेट में वापस ढलने में समय लगता है. वह गुजरात टाइटंस के लिए पर्पल कैप विनर बने थे, 18 महीने हो गए हैं और तब से चीजें काफी तेजी से आगे बढ़ी हैं."

ऐसा कोई कारण नहीं है कि वो शमी वापसी ना कर सके- विटोरी

कोच ने कहा, "मेरे अनुसार वह इस लेंथ पर गेंद डालते हैं तो अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होते हैं और शायद वह उस स्तर पर नहीं थे, जिसमे हमने उन्हें पहले देखा है. ये आंशिक रूप से लम्बे समय तक टीम से बाहर होने के कारण है. मैं जानता हूँ कि वह वापसी करने और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए बेताब थे, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है लेकिन ये सीजन उनका नहीं था. लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं है कि वो वापसी ना कर सके, वह एक शानदार गेंदबाज हैं."

मोहम्मद शमी के आईपीएल करियर की बात करें तो वह अभी तक 5 अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं. इससे पहले गुजरात, पंजाब, दिल्ली और कोलकाता के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 119 मैचों में 133 विकेट चटकाए हैं. वह अभी पूरी तरह फिट भी नहीं हैं, इसलिए उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget