एक्सप्लोरर

IPL 2025 के बीच श्रेयस अय्यर को ICC ने दिया बड़ा अवार्ड, इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

ICC Player of the month march 2025: आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मार्च महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड जीता है.

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे भारतीय क्रिकेटर ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर मार्च महीने का प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड जीता है. अय्यर ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पछाड़कर ये अवार्ड जीता है. 

चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर 243 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. अय्यर के इस पुरस्कार को जीतने का मतलब है कि भारत ने लगातार दो बार यह पुरस्कार जीता है. शुभमन गिल ने फरवरी महीने के लिए ये अवार्ड जीता था. इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब लगातार 2 भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने ये अवार्ड जीता है.

अय्यर ने मार्च महीने में 3 मैचों में 57.33 की औसत से 172 रन बनाए. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 62 गेंदों में 45 रन बनाए और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में 48 रन बनाए थे.

इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

पहली बार 2021 में प्लेयर ऑफ़ थे मंथ का अवार्ड लगातार 3 भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने जीता था. जनवरी के लिए ऋषभ पंत, फरवरी के लिए रविचंद्रन अश्विन और मार्च के लिए भुवनेश्वर कुमार को ये अवार्ड मिला था. तब से कभी ऐसा नहीं हुआ था कि ICC की तरफ से ये अवार्ड लगातार 2 बार भारतीय खिलाड़ियों को दिया गया. अब इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है.

श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड

  • फरवरी 2022
  • मार्च 2025 

जॉर्जिया वोल बनीं ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ

पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली जॉर्जिया वोल ने महिला केटेगरी में ये अवार्ड (प्लेयर ऑफ़ द मंथ) जीता है. वोल ने हमवतन सीनियर एनाबेल सदरलैंड और यूएसए की चेतना प्रसाद को पछाड़कर ये अवार्ड जीता. मार्च में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था, इसमें 21 वर्षीय वोल ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था.

वोल ने पहले मैच में 31 गेंदों पर 50 रन बनाए थे, दूसरे टी20 मैच में 20 गेंदों पर 36 रन बनाए और अंतिम मैच में 57 गेंदों पर 75 रन बनाए थे. महिला केटेगरी में लगातार 4 बार ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने ये अवार्ड जीता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन

वीडियोज

Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटने पर आ गया Palash Muchhal का पहला बयान
RBI ने Zero-Balance Bank को दी बड़ी सुविधा! BSBD Account अब बनेगा Full-Feature Savings Account
EPS Pension पर ZERO Interest ! क्या ₹1000 से बढ़कर ₹7500 होगी Pension? Paisa Live
Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Low Calorie Snacks: मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
Embed widget