एक्सप्लोरर

RR vs LSG: रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हारी लखनऊ सुपर जायंट्स, बेकार गई स्टोइनिस की ताबड़तोड़ पारी

आईपीएल 15 में राजस्थान का मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है. इस मैच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान ने इस मैच 3 को रन से जीत लिया है. ये राजस्थान की चौथी जीत है. 

आईपीएल 15 में राजस्थान का मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है. इस मैच में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान ने इस मैच 3 को रन से जीत लिया है. ये राजस्थान की चौथी जीत है. 

लखनऊ के बल्लेबाज़ हुए फेल

166 रन के स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बहुत ख़राब रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए. उनके बाद आए गौथम भी डक पर आउट हो गए. इसके बाद आए होल्डर भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 8 रन पर आउट हो गए. तीन विकेट गिरने के बाद दीपक हुड्डा और डीकॉक ने टीम को संभाला.

दोनों ने 38 जोड़े. हुड्डा भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. आईपीएल की खोज कहे जा रहे आयुष भी 5 रन बना कर आउट हो गए. अंत में मार्कस स्टोइनिस ने जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वो भो टीम को जीत नहीं दिला सके. मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए. हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. चहल ने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने चार विकेट लिए.

शिमरोन हेटमायर ने टीम को संभाला

 

शिमरोन हेटमायर की नाबाद 59 रन की पारी और रविचंद्रन अश्विन (28) के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बीच के ओवरों में लड़खड़ाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 165 रन बनाये. हेटमायर ने कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर कृणाल पंड्या द्वारा आसान कैच टपकाये जाने का पूरा फायदा उठाते हुए 36 गेंद की नाबाद पारी में छह छक्के और एक चौका जड़ा. राजस्थान की टीम ने आखिरी तीन ओवरों में 50 रन जोड़े. 

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने शुरुआती ओवर में दुष्मंता चमीरा (चार ओवर में बिना सफलता के 22 रन) के खिलाफ चौका लगाया तो वही शानदार लय में चल रहे जोस बटलर (13) ने जेसन होल्डर (48 रन पर दो विकेट) के खिलाफ छक्का और फिर चौका लगाकर अपना खाता खोला . पडिक्कल ने चौथे ओवर में रवि बिश्नोई का स्वागत लगातार दो चौके से किया लेकिन टीम पावर प्ले के आखिरी दो ओवरों में सिर्फ पांच रन जुटा सकी और इस दौरान आवेश खान (31 रन पर एक विकेट) ने बटलर को बोल्ड कर लखनऊ को पहली सफलता दिलायी. 

कप्तान संजू सैमसन (13) ने बिश्नोई और आवेश के खिलाफ चौके जड़े लेकिन रन गति को बढ़ाने के प्रयास में नौवें ओवर में होल्डर की गेंद पर पगबाधा हो गये. अगले ओवर में कृष्णप्पा गौतम (30 रन पर दो विकेट) ने राजस्थान की टीम को दोहरा झटका दिया. उन्होंने अब तक एक छोर संभाले रखने वाले पडिक्कल को होल्डर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजने के बाद रासी वान दर डुसें (04) को बोल्ड किया. पडिक्कल ने चार चौकों की मदद से 29 गेंद में इतने ही रन बनाये. राजस्थान की टीम 11 गेंद और सात रन के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद दबाव में आ गयी. 

शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी अगले पांच ओवर में संभलकर खेलते हुए सिर्फ 25 रन बनाये, जिसमें हेटमायर का कृष्णप्पा के खिलाफ लगाया गया शानदार छक्का शामिल था. अश्विन ने 16वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर कृष्णप्पा के खिलाफ दो छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. इस ओवर से 16 रन बने. हेटमायर ने 18वें ओवर में होल्डर के खिलाफ छक्का जड़कर अश्विन के साथ पांचवें विकेट के लिए 7.3 ओवर में 50 रन की साझेदारी पूरी करने के बाद एक और छक्का जड़कर रन गति को तेज किया. अगले ओवर की दूसरी गेंद के बाद अश्विन रिटायर आउट हो कर पवेलियन लौट गये . 

हेटमायर ने आवेश खान के इस ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिये आये होल्डर के खिलाफ हेटमायर और रियान पराग ने छक्के जड़ कर टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया. पराग चार गेंद पर आठ रन बनाकर कैच आउट हुए. 

(इनपुट: एजेंसी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget