एक्सप्लोरर

RR vs DC: ऋषभ पंत पर बरसे संजू सैमसन, बोले- नो बॉल नहीं थी, फुलटॉस पर छक्का लगा था

बता दें कि असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे, कप्तान ऋषभ पंत और बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. साथ ही उन्हें जुर्माना भी मंजूर है.

IPL 2022 में शुक्रवार रात को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले के आखिरी ओवर में जो कुछ हुआ उस पर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने चुप्पी तोड़ी है. सैमसन ने इसे सामान्य गेंद बताया. जोस बटलर (119 रन) के शतक और साथी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (54 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 155 रन की साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाये थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन ही बना सकी. 

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में 36 रन चाहिए थे. रोवमैन पॉवेल ने ओबेड मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये, लेकिन तीसरी गेंद को ‘नो-बॉल’ करार नहीं करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे. कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रुक गया. 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजू सैमसन ने कहा, यह छक्का था, यह फुल टॉस गेंद थी. अंपायर ने इसे सामान्य गेंद करार दिया था. लेकिन बल्लेबाज इसे ‘नो-बॉल’ करने की मांग कर रहे थे, लेकिन अंपायर ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया था और वह इस पर अडिग रहे. 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ‘नो बॉल’ करार नहीं करने पर काफी नाराज थे. उन्होंने कहा, पॉवेल ने हमें अंत में मौका मुहैया कराया था. मुझे लगा कि ‘नो बॉल’ हमारे लिये महत्वपूर्ण हो सकती थी. मुझे लगता है कि हम उस नो बॉल को चेक कर सकते थे, लेकिन यह मेरे नियंत्रण में नहीं था. हां, मैं निराश हूं लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता. मैदान में सभी ने देखा कि यह करीबी नहीं बल्कि नो बॉल थी. मुझे लगता है कि अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था. ’’

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये बटलर का यह आईपीएल 2022 में तीसरा शतक था. इस पर उन्होंने कहा, यह सचमुच विशेष था. मैंने इसका लुत्फ उठाया. मुझे यह वानखेड़े स्टेडियम पसंद है जहां मैंने मुंबई इंडियंस के साथ पहला आईपीएल खेला था. मैं अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म का लुत्फ उठा रहा हूं और इसे जारी रखना चाहूंगा. 

यह भी पढ़ें- 

नो बॉल विवाद: कोच प्रवीण आमरे पर लगा एक मैच का बैन, कप्तान ऋषभ पंत को भी मिली बड़ी सज़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget