एक्सप्लोरर

IPL 2024 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फाइनल खेलना तय! इस आंकड़े को देख आप भी करेंगे यकीन 

Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में तो पहुंच गई. अब यहां से टीम का फाइनल में पहुंचा भी आसान दिख रहा है, एक आंकड़े के नज़रिए से.

IPL 2024 Final, Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 प्रतिशत की उम्मीद को 100 प्रतिशत में तब्दील कर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया. अब यहां से बेंगलुरु की टीम फाइनल में पहुंचती हुई दिख रही है. यह हम नहीं बल्कि एक खास आंकड़ा बता रहा है. इसी आंकड़े के चलते बेंगलुरु इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है. आरसीबी का यह आंकड़ा बाकी टीमों के लिए वाकई चिंता पैदा करने वाला होगा. 

दरअसल बेंगलुरु ने जब भी 5 या उससे ज़्यादा लगातार मैच जीते हैं, तब-तब टीम ने फाइनल खेला है. बेंगलुरु की टीम तीन बार लगातार 5 या उससे ज़्यादा मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. इस आंकड़े के साथ बेंगलुरु ने सबसे पहले 2009 आईपीएल का फाइनल खेला था. इसके बाद टीम ने 2011 और फिर 2016 आईपीएल का फाइनल खेला था. हालांकि बेंगलुरु ने अब तक एक भी फाइनल जीता नहीं है. 

इस बार यानी 2024 के आईपीएल में बेंगलुरु लगातार 6 मैच जीत चुकी है. लगातार 6 मैच जीतने के बाद ही बेंगलुरु ने प्लेऑफ में जगह बनाई. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी लगातार पांच जीत वाला आंकड़ा बेंगलुरु को फाइनल में पहुंचाता है या नहीं. 

फाइनल में पहुंचने के लिए पार करने होंगे दो पड़ाव

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी को फाइनल में पहुंचने के लिए अभी दो पड़ा पार करने होंगे यानी टीम को खिताबी मुकाबला खेलने के लिए दो जीत और दर्ज करनी होंगी. अगर बेंगलुरु एक भी मैच हार जाती है, तो टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी. 

बेंगलुरु ने टॉप-4 में चौथे नंबर पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है. ऐसे में टीम को नंबर तीन पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा, जो 22 मई, बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने के बाद टीम की दूसरी भिड़ंत क्वालीफायर-2 में पहला क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम के साथ होगी. एलिमिनेटर के बाद बेंगलुरु को दूसरा क्वालीफायर भी जीतना होगा, फाइनल में जगह बनाने के लिए. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: चिन्नास्वामी में रंग बदलते दिखा चेन्नई का फैन, बेंगलुरु की जीत देख मैदान में बदली जर्सी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget