एक्सप्लोरर

IPL 2022 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद RCB के इस खिलाड़ी ने बयां किया अपना दर्द, कही ये बात

Royal Challengers Bangalore के इस खिलाड़ी ने कहा कि यह सीजन उनके लिए शानदार रहा, लेकिन वह काफी निराश हैं. जानिए दिनेश कार्तिक ने ऐसा क्यों कहा.

Dinesh Karthik On RCB: IPL 2022 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आमने-सामने थी. लेकिन इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (RR) फाइनल में पहुंच गई. जबकि इस सीजन रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) का सफर खत्म हो गया. इस हार के बाद रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस बेहद निराश हैं. साथ ही रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ियों ने भी इस हार के बाद अपना दर्द बयां किया है.

अब रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार के बाद निराशा जताई है. रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कार्तिक ने बताया कि इस मैच में मिली हार कैसे दिल तोड़ने वाली है.

'सीजन शानदार रहा, लेकिन आज मैं बेहद निराश हूं'

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा, 'यह सीजन मेरे लिए शानदार रहा. लेकिन आज मैं बेहद निराश हूं. क्योंकि इस सीजन में हम जहां जाना चाहते थे, वहां जा नहीं पाए. रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) को इस बार चैंपियन बनाना चाहता था. लेकिन ऐसा नहीं कर पाया. इस हार से बाहर आने की कोशिश कर रहा हूं. टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस सीजन काफी पसीना बहाया था. इस पूरे सीजन हमने शानदार क्रिकेट खेली. लेकिन हम चैंपियन नहीं बना पाए. मुझे रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम पर गर्व है. इस सीजन हम बहुत दबाव में थे, लेकिन हमने मुश्किल हालात से बेहतर निपटा है.'

फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में भिड़त

दरअसल, रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) को क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) 20 ओवर में 157 रन बना सकी. जिसके बाद जोस बटलर (Jos Buttler) के नाबाद 106 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (RR) फाइनल में पहुंच गई.

अब फाइनल मैच में रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (GT) आमने-सामने होगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रात 8 बजे से खेला जाएगा. अगर इस मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) जीतने में कामयाब रहती है तो यह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टीम के लिए पहला खिताब होगा. वहीं, राजस्थान रॉयल्स साल (RR) 2008 में आईपीएल (IPL) चैंपियन बन चुकी है. साल 2008 के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) पहली बार फाइनल में पहुंची है.

ये भी पढ़ें-

GT vs RR: आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, गुजरात-राजस्थान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत; किसके नाम होगी ट्रॉफी

IPL 2022 Final: अगर हुई बारिश तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें किस तरह होगा चैंपियन का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget