एक्सप्लोरर

IPL 2022: टीम इंडिया के ये 4 दिग्गज लगातार हो रहे फ्लॉप, कैसे जीतेंगे टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup: रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक 8 मैचों में महज 154 रन निकले हैं. कोहली 9 मैचों में महज 128 रन बना पाए हैं. वहीं जडेजा अब तक 8 मैचों में महज 5 विकेट निकाल पाए हैं.

IPL 2022 सीजन के मुकाबले जारी हैं. केएल राहुल और शिखर धवन समेत कई भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से रन निकल रहे हैं. लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों का बल्ला खामोश है. अगर गेंदबाजों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रविंद्र जडेजा और मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाद जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजों के सामने विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं. रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर बल्लेबाज आसानी रन से बना रहें हैं.

अब ऐसे में सवाल ये है कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का क्या होगा? क्या टीम इंडिया इन खिलाड़ियों के बदौलत टी-20 वर्ल्ड कप जीत पाएगी? आज हम इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे.

विराट कोहली- IPL 2022 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी है. कोहली रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. विराट के बल्ले से इस सीजन 9 मैचों में अब तक महज 128 रन बना पाए हैं. लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में विराट कोहली पहली गेंद पर ही आउट हो गए. इस तरह कोहली लगातार 2 मैचों में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली का यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब है.

रोहित शर्मा- IPL 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का बल्ला खामोश है. रोहित लगातार सस्ते में आउट हो रहे हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक 8 मैचों में 19.13 के औसत से महज 154 रन निकले हैं. कप्तान के इस फॉर्म का असर उनकी टीम पर भी हो रहा है. आलम यह है कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 8 मैच बाद भी पहली जीत की तलाश में है. रोहित के इस खराब फॉर्म से टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

जडेजा और बुमराह नहीं निकाल पा रहे विकेट

जसप्रीत बुमराह - IPL 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी विकेट के लिए तरस रहे हैं. बुमराह के खिलाफ बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं. डेथ ओवर स्पेलिस्ट माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ठिकाने पर नहीं गिर रही. इस कारण ज्यादातर बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के बुमराह के खिलाफ रन बटोर रहे हैं. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बुमराह का खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ाने वाली है.

रविंद्र जडेजा- भारतीय ऑलराउंडर और IPL 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रविंद्र जडेजा अपनी ऑलराउंडर क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जडेजा के बल्ले से जहां रन नहीं निकल रहे वहीं बॉलिंग में भी विकेट नहीं निकाल पा रहे हैं. IPL 2022 सीजन में जडेजा अब तक 8 मैचों में महज 5 विकेट ले पाए हैं. जबकि बल्लेबाजी में भी महज 112 रन ही बना पाए हैं.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को रवि शास्त्री ने दी सलाह, बोले- छोड़ दो आईपीएल

IPL 2022: बटलर की सफलता का श्रेय मिलने पर भावुक हुए मुश्ताक अहमद, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget