एक्सप्लोरर

MI Vs LSG: रोहित शर्मा ने पूरी टीम पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया कहां हो गई चूक

MI Vs LSG: मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने पांच रन से हरा दिया. रोहित शर्मा ने इस हार की वजह को बयां किया है.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 में मंगलवार को देर रात मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जॉयंट्स के हाथों बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम हो गई है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा पूरी टीम पर फोड़ा है. रोहित शर्मा का मानना है कि मुंबई इंडियंस इतना अच्छा नहीं खेली जितनी जरूरत जीत हासिल करने के लिए थी.

रोहित शर्मा ने माना कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम को अच्छा खेल दिखाने की जरूरत है. मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा, ''हम उतना बेहतर नहीं खेले कि हमें जीत मिले. गेम में चंद ऐसे लम्हे थे जहां हम चूक गए और हमें जीत हासिल नहीं हुई. हमने पिच का अनुमान बेहतरीन तरीके से लगाया था. यह स्कोर करने के लिए अच्छी पिच थी.''

रोहित शर्मा ने आगे कहा, ''हम गेंदबाजी करते हुए दूसरे हाफ में गलती कर बैठे. हमने बहुत ज्यादा रन दे दिए. लेकिन बल्ले के साथ हमने अच्छी शुरुआत की. यहां भी ऐसा ही हुआ कि दूसरे हाफ में हम रन नहीं बना पाए.''

हर हाल में हासिल करनी होगी जीत

स्टोइनिस की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ''स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. इस पिच पर आपको बड़े हिट लगाने की जरूरत थी. स्टोइनिस की इनिंग यादगार रही. अब पता नहीं कैलकुलेशन कैसे काम करेगा. हम इसके बारे में सोचना पड़ेगा. हमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाने की जरूरत है.''

बता दें कि लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 178 रन का लक्ष्य रखा था. मुंबई इंडियंस 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई और उसने मैच को 5 रन से गंवा दिया. अब मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget