एक्सप्लोरर

RCB vs SRH: आज हैदराबाद से भिड़ेगी आरसीबी, कोहली की टीम के सामने ये हैं चुुनौतियां

सनराइजर्स अगर 2016 की फॉर्म को दोहराना चाहती है तो काफी कुछ उनके स्पिनरों पर निर्भर होगा कि वे यूएई की धीमी और नीची पिचों पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. स्पिन अटैक की अगुआई अफगानिस्तान के राशिद खान करेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. सनराइजर्स ने 2016 में आईपीएल खिताब जीता है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स अभी तक ट्रॉफी से दूर ही रही है.

वार्नर और बेयरेस्टो की खतरनाक जोड़ी कप्तान वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ियों में गिनी जाती है और अगर यह दोनों चल पड़ते हैं तो किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं. वार्नर टीम सनराइजर्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने टीम के लिए 71 मैचों में 55.44 की औसत से 3271 रन बनाए हैं. पिछले सीजन में सनराइजर्स से जुड़े बेयरस्टो ने 10 मैचों में 55.62 की औसत से 445 रन बनाए हैं.

तेज गेंदबाजी आक्रामण की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार पर होगी. भुवनेश्वर ने दिसंबर 2019 के बाद से कोई भी पेशेवर मैच नहीं खेला है. 30 साल के भुवनेश्वर टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 86 मैचों में 109 विकेट लिए हैं. उन्हें खलील अहमद, संदीप शर्मा, बैसिल थम्पी और सिद्धार्थ कौल से मदद की जरूरत होगी.

IPL 2020: सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, चोटिल हुए अश्विन

राशिद-नबी की जोड़ी करेगी कमाल

सनराइजर्स अगर 2016 की फॉर्म को दोहराना चाहती है तो काफी कुछ उनके स्पिनरों पर निर्भर होगा कि वे यूएई की धीमी और नीची पिचों पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. स्पिन अटैक की अगुआई अफगानिस्तान के राशिद खान करेंगे और इसमें उन्हीं के देश के मोहम्मद नबी उनका साथ देंगे. नबी ने इसी महीने खत्म हुई कैरीबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन किया था. नबी ने 12 मैचों में 5.19 की इकॉनोमी रेट से 12 विकेट लिए थे. अफगान की इस स्पिन जोड़ी के अलावा सनराइजर्स के पास बाएं हाथ के शाहबाज नदीम हैं. झारखंड का यह गेंदबाज अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए जाना जाता है.

आरसीबी को बल्लेबाजों से उम्मीद दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स लीग की उन तीन टीमों में से है जिसने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है. कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है और उसके कप्तान बिना किसी संदेह के मौजूदा समय में सफेद गेंद के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं.

IPL 2020: क्या अंपायर के गलत फैसले से हारा किंग्स इलेवन पंजाब, शार्ट रन डिसिजन से छिड़ा विवाद

कोहली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स के पास टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स है. रॉयल चैलेंजर्स की बल्लेबाजी कोहली और एबी के आसपास ही घूमती है. दोनों अगर चल जाते हैं तो रन बहते हैं. दोनों ने यह भी बताया कि मैदान पर फील्डिंग कैसे की जाती है. एरॉन फिंच के आने से टीम का टॉप ऑर्डर और मजबूत हुआ है.

देवदत्त पडीक्कल कर सकते हैं ओपनिंग युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल, फिंच के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. रॉयल चैलेंजर्स के पास ओपनिंग में जोशुआ फिलिप का भी विकल्प है. ऑल राउंडर क्रिस मौरिस का आना टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. वह रॉयल चैलेंजर्स में उस फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं, जिसकी टीम तलाश में थी. फ्रेंचाइजी ने मौरिस के अलावा इसुरु उदाना को टीम में डेथ ओवरों की समस्या को सुलझाने के लिए रखा है. उम्मीद है दोनों डेथ ओवरों में टीम के लिए प्रभावी गेंदबाजी कर सकेंगे. मध्य क्रम में रॉयल चैलेंजर्स के पास मोइन अली, शिवम दुबे और मौरिस हैं, और इन सभी में गेंदबाजी आक्रमणों पर तेजी से रन बनाने की क्षमता है.

सुपर ओवर में किंग्स इलेवन के हाथ से फिसली जीत, जानें कब-कब IPL में हुआ Super Over

स्टेन करेंगे आक्रमण की अगुवाई दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. नवदीप सैनी, उदाना, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव के होने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहद खतरनाक दिखाई देता है.

स्पिन में रॉयल चैलेंजर्स के पास युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, एडम जम्पा और वॉशिंगटन सुंदर के विकल्प हैं. कप्तान प्लेइंग-11 में किसे जगह देते हैं यह देखना होगा. यूएई की पिचों को देखते हुए इन सभी को आगे आना होगा. दोनों टीमों की तुलना की जाए तो सनराइजर्स का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन वेन्यू और कंडीशन में बदलाव, दुबई में यह मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget