एक्सप्लोरर

अगर बारिश में धुल गया बेंगलुरु और पंजाब का क्वालीफायर-1, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें IPL का नियम

RCB vs PBKS First Qualifier: बेंगलुरु और पंजाब की टीम 29 जून को पहला क्वालीफायर मैच खेलेंगी. वहीं अगर इस मैच में बारिश हो जाती है तो फाइनल में कौन सी टीम क्वालीफाई करेगी, यहां जानिए.

RCB vs PBKS First Qualifier If Washed Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मैच खेलने वाली हैं. पंजाब की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर क्वालीफायर मुकाबले के लिए जगह पक्की की थी. वहीं बेंगलुरु ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके फर्स्ट क्वालीफायर मैच के लिए क्वालीफाई किया. लेकिन अगर आईपीएल के पहले क्वालीफायर मैच में बारिश आती है, तो क्या होगा, आइए जानते हैं.

बेंगलुरु-पंजाब के मैच में बारिश से क्या होगा?

आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मैच 29 जून को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर पंजाब और बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे पहले क्वालीफायर मैच में बारिश होती है तो इसका सीधा असर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर पड़ेगा. आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच अगर बारिश में धुल जाता है, तो पंजाब किंग्स की टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ेगा. इसके पीछे की वजह है कि पंजाब की टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट के ज्यादा होने की वजह से आरसीबी से आगे है, इसलिए बारिश का फायदा श्रेयस अय्यर की PBKS को मिलेगा.

पॉइंट्स टेबल में कौन आगे?

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु और पंजाब दोनों टीमों के पास 19-19 अंक हैं. लेकिन पंजाब का नेट रन रेट +0.372 है, वहीं बेंगलुरु का NRR +0.301 है. आरसीबी की टीम के अंक बराबर होते हुए भी नेट रन रेट में पंजाब से पीछे है. अगर पहले क्वालीफायर मैच में बारिश होती है तो पंजाब की टीम बिना मैच खेले भी फाइनल में एंट्री कर लेगी. वहीं पहले क्वालीफायर मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है.

चंडीगढ़ में बारिश की आशंका

बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही टीम के लिए खुशी की बात ये है कि 29 जून को चंडीगढ़ में बारिश की आशंका बहुत कम है. बेंगलुरु-पंजाब के बीच पहले क्वालीफायर मुकाबले में बारिश के न होने से लोगों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं दोनों ही टीमें ये मैच खेलना भी चाहेंगी.

यह भी पढ़ें

IPL Orange Cap लिस्ट में बड़ी उलटफेर, विराट कोहली ने मजबूत की दावेदारी, Purple Cap की भी रोमांचक लड़ाई; देखें कौन-कौन रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget