एक्सप्लोरर

MI vs RCB Match Prediction: हेड टू हेड रिकॉर्ड में RCB पर मुंबई इंडियंस हावी, जानिए आज किसका पलड़ा भारी

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 33 मुकाबले हुए हैं. इनमें मुंबई इंडियंस की जीत का प्रतिशत 58 रहा है.

RCB vs MI Head to Head: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज (9 मई) शाम 7.30 बजे बजे भिड़ंत शुरू होगी. दोनों टीमों के बीच यह 34वां मुकाबला होगा. अब तक इन टीमों के बीच हुए मुकाबलों में 19 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं और 14 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हिस्से आए हैं. यानी मुंबई इंडियंस का पलड़ा हावी रहा है. हालांकि इनके बीच हुए पिछले चार मुकाबलों में सभी बाज़ी RCB ने जीती है.

आईपीएल के इस सीजन में भी दोनों टीमें टकरा चुकी हैं. 2 अप्रैल को हुए मुकाबले में RCB ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी थी. इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे, जवाब में RCB ने 22 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

MI: ताकत और कमजोरी
मुंबई इंडियंस की ताकत बल्लेबाजी है. रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज लय में नजर आ रहे हैं. इशान किशन से लेकर सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन और टिम डेविड लगभग हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस टीम का स्पिन विभाग भी ठीक-ठाक है लेकिन तेज गेंदबाजी कमजोर है. जोफ्रा आर्चर के अलावा बाकी तेज गेंदबाजों से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती.

RCB: ताकत और कमजोरी
RCB का टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत है. कोहली, डुप्लेसिस, मैक्सवेल और लोमरोर में से दो या तीन बल्लेबाज लगभग हर मैच में चल रहे हैं. इस टीम की गेंदबाजी भी संतुलित है. तेज गेंदबाजी में सिराज, हेजलवुड, हर्षल और विजय अपना काम बखूबी कर रहे हैं. हसरंगा स्पिन विभाग को बेहद अच्छे से संभाले हुए हैं. इस टीम की कमजोर कड़ी मिडिल और लोअर ऑर्डर बैटिंग है. नंबर-4 के बाद इस टीम का कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर पाया है.

आज किसके हाथ लग सकती है बाज़ी?
दोनों ही टीमों ने इस सीजन में अब तक 10-10 मुकाबले खेले हैं और 5-5 जीत हासिल की है. यानी यह टीमें बराबरी के फॉर्म में हैं. हालांकि जिस तरह से मुंबई के बल्लेबाज रंग में नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए RCB थोड़ी पिछड़ी हुई नजर आ रही है. अगर मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण औसत प्रदर्शन भी कर जाता है तो यह मुकाबला मुंबई के नाम जा सकता है.

यह भी पढ़ें...

DC vs RCB: क्या विराट कोहली की धीमी पारी के कारण हारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget