एक्सप्लोरर

RCB vs DC: दिल्ली पर रोमांचक जीत के बाद बोले कोहली- 'कठिन हालात में भी मैच का रुख पलट सकती है हमारी टीम'

Bangalore vs Delhi: कल अपने आखिरी लीग मुकाबले में बैंगलोर ने दिल्ली पर रोमांचक जीत दर्ज की थी. कोहली ने इस रन चेज को बेहद ही शानदार बताया और भरत और मैक्स्वेल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है.

Bangalore vs Delhi: आईपीएल 2021 में कल अपने आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स पर रोमांचक जीत दर्ज की. बैंगलोर को जीत के लिये आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी. श्रीकर भरत ने आवेश खान की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी. मैच में चौथे विकेट के लिए भरत और मैक्स्वेल ने चौथे विकेट के लिए 111 रनों की नाबाद साझेदारी कर बैंगलोर को इस मैच में जीत दिलाई. कप्तान विराट कोहली ने इस रन चेज को बेहद ही शानदार बताया और भरत और मैक्स्वेल के बल्लेबाजी के अंदाज की जमकर तारीफ की. 

मैच के बाद कोहली ने कहा, "ये एक अविश्वसनीय मैच था. हमारे पास यहां खोने को कुछ नहीं था फिर भी आईपीएल के हर मैच की तरह ये भी रोमांच से भरपूर था. इस साल हमनें दिल्ली के खिलाफ दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. शुरुआत में जल्द विकेट गिरने के बाद पहले डिविलियर्स और बाद में भरत और मैक्स्वेल ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी की. खराब शुरुआत के बाद हमनें जिस तरह से वापसी की और मैच में जीत दर्ज की, इस से एक बात तो साफ है कि हम किसी भी स्थिति में मैच अपने पक्ष में पलट सकते हैं."

प्लेऑफ से पहले फील्डिंग में करना होगा सुधार  

तीसरे नंबर पर भरत को बल्लेबाजी के लिए उतारने के फैसले पर कोहली ने कहा, "हम क्रिस्चियन को थोड़ा समय देना चाहते थे वो मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हमनें पहले के मैचों में वो चांस लिया लेकिन ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी. हमें मालूम था की भरत किसी भी मैच में तीसरे नंबर पर फिट हो सकते हैं और आज उन्होंने ऐसा ही किया." साथ ही कोहली ने कहा, "मुझे लगता है हमें प्लेऑफ से पहले अपनी फील्डिंग बेहतर कर्नी होगी. कई बार करीबी मुकाबलों में छोटी सी चूक भी निर्णायक साबित हो सकती है."

शारजाह में 11 अक्टूबर को कोलकाता से होगा आरसीबी का मुकाबला 

आरसीबी की टीम 11 अक्टूबर को शारजाह में पहले एलिमिनेटर में कोलकाता से भिड़ेगी. प्लेऑफ को लेकर कोहली ने कहा, "हमनें शारजाह में हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया है. यहां के हालात के साथ हमारा तालमेल बेहतर रहा है. टीम के पास इस मैच को जीतने के लिए भरपूर अनुभव मौजूद है, हमें उसका सही इस्तेमाल करना है."

आरसीबी ने दिल्ली को साथ विकेट से दी मात 

दिल्ली ने बैंगलोर को जीत के लिये 165 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. बैंगलोर को जीत के लिये आखिरी गेंद पर 05 रनों की दरकार थी. ऐसे में भरत ने अवेश की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी. श्रीकर भरत ने 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें 

IPL 2021 SRH vs MI: इशान और सूर्यकुमार के तूफानी अर्धशतक से मुंबई जीता, लेकिन प्ले ऑफ में नहीं मिली जगह

RCB vs DC: आखिरी गेंद पर चाहिए थे पांच रन, केएस भरत ने छक्का लगाकर बैंगलोर को दिलाई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget