एक्सप्लोरर

CSK के खिलाफ RCB की Playing 11 में होगा बदलाव, नवदीप सैनी की वापसी मुमकिन

RCB Playing 11: सीएसके के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में आरसीबी बड़ा दांव खेल सकती है. आरसीबी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ देखने को मिलेगी. केकेआर के खिलाफ करारी हार का सामना करने के बावजूद विराट कोहली की टीम में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है. विराट कोहली हालांकि तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच को देखते हुए नवदीप सैनी को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं.

आईपीएल 14 के पहले हाफ में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था. टीम सात में से पांच मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की रेस में भी आगे बनी हुई थी. लेकिन लंबे ब्रेक के बाद टीम की लय बिगड़ी हुई नज़र आई. केकेआर के खिलाफ मैच में टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और उसे 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में आरसीबी एक बड़ा बदलाव कर सकती है. अभी तक यूएई की पिचों को तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली है. ऐसे में विराट कोहली 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले नवदीप सैनी को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं.

हर्षल पटेल को किया जा सकता है बाहर

नवदीप सैनी पिछले दो सीजन में आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय गेंदबाज रहे हैं. सैनी हालांकि अभी तक टीम की उम्मीदों पर ज्यादा खरा नहीं उतर पाए हैं और उन्हें 27 मैचों में 17 विकेट हासिल हुए हैं. सैनी हालांकि ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी गेंदों को काफी ज्यादा उछाल मिलती है. इसी खूबी को देखते हुए सैनी को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.

विराट कोहली के लिए हालांकि यह बदलाव करना आसान नहीं रहेगा क्योंकि सैनी के खेलने की स्थिति में हर्षल पटेल को बाहर बैठना होगा. हर्षल पटेल ने अब तक इस सीजन में 8 मैच खेलकर 17 विकेट हासिल किए हैं और वह पर्पल कैप होल्डर हैं. 

Playing 11

RCB: देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, सचिन बेबी, वानिन्दु हसरंगा, काइल जैमिसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल/नवदीप सैनी.

KKR Vs MI: रोहित शर्मा का विकेट लेकर सुनील नरेन ने बनाया खास रिकॉर्ड, एक्शन को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget