एक्सप्लोरर

IPL 2025: संजू सैमसन के साथ अनबन पर आया राहुल द्रविड़ का जवाब, वीडियो से मचा था बवाल

RR vs LSG IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले राहुल द्रविड़ प्रेस कांफ्रेंस में आए, जहां उन्होंने कप्तान संजू सैमसन के साथ अनबन पर जवाब दिया. एक वीडियो वायरल होने से ये सवाल उठा था.

Rahul Dravid on Sanju Samson: क्या राजस्थान रॉयल्स कैंप में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, खिलाड़ियों के बीच मतभेद है? क्या टीम के कप्तान संजू सैमसन और कोच राहुल द्रविड़ के बीच किसी बात को लेकर अनबन है? ये सवाल तब उठे जब पिछले मैच में हारने के बाद राजस्थान के डगआउट का एक वीडियो वायरल हुआ था. अब इस पर किसी और का नहीं बल्कि खुद राहुल द्रविड़ का जवाब आया है.

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज डबल हेडर का दूसरा मैच है, जो शाम 7:30 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले प्रेस के सामने आए कोच राहुल द्रविड़ ने उन ख़बरों को निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच अनबन है.

संजू सैमसन के साथ अनबन पर क्या बोले राहुल द्रविड़

हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, "पता नहीं कि ऐसी ख़बरें कहां से आती हैं. संजू और मैं एक ही स्थान पर हैं, वह राजस्थान रॉयल्स टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. वह टीम के हर चर्चे और फैसले में शामिल होता है. अगर आप  मैच हारते हैं तो आपको आलोचना झेलनी पड़ती है, हम अपने प्रदर्शन पर इसे ले सकते हैं लेकिन ऐसी निराधार बातों के बारे में कुछ नहीं कर सकते. टीम का माहौल बहुत अच्छा है. मैं खिलाड़ियों की मेहनत से बहुत प्रभावित हूं. लोग नहीं समझते कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें भी कितनी तकलीफ होती है."

वायरल वीडियो से मचा था बवाल

राजस्थान रॉयल्स बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीतते हुए मैच को हार गई थी. पहले टीम अंतिम ओवर में 9 रन नहीं बना पाई और मैच टाई हो गया, इसके बाद सुपर ओवर में भी सिर्फ 11 रन बना पाई जिसके बाद दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. सुपर ओवर से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा जा सकता है कि द्रविड़ खिलाड़ियों से बात कर रहे होते हैं, लेकिन संजू सैमसन इस ग्रुप से अलग खड़े दिखते हैं. ये एक महत्वपूर्ण समय था और इस समय का ऐसा वीडियो आने से फैंस कयास लगा रहे थे कि शायद दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, हालांकि द्रविड़ ने अब इसे निराधार बताया है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget