एक्सप्लोरर

IPL 2024: सीढ़ियों पर बैठ, फूट-फूटकर रोया हैदराबाद का सूरमा; भावुक कर देने वाली तस्वीरें आईं सामने

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. मैच के दौरान राहुल त्रिपाठी आउट होने के बाद फूट-फूट का रोने लगे थे.

IPL 2024: बीते मंगलवार आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स (SRH) को 8 विकेट से धो दिया है. जहां लीग स्टेज के दौरान पैट कमिंस की टीम ने अन्य टीमों पर कहर ढाया हुआ था, वहीं प्लेऑफ में आते ही उनकी सेना दबाव में ढह गई. SRH के लिए यह 8 विकेट की हार इसलिए भी ज्यादा दर्द देने वाली रही क्योंकि KKR ने 38 गेंद शेष रहते इस मुकाबले को जीता है. हैदराबाद के लिए टॉप ऑर्डर बिल्कुल फिसड्डी रहा क्योंकि ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा, दोनों खास कमाल नहीं दिखा पाए. टीम के लिए केवल राहुल त्रिपाठी ही थे, जिन्होंने दबाव में निडर होकर क्रिकेट खेली. मैच के बाद उनकी ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देख कोई भी क्रिकेट प्रेमी भावुक हो जाएगा.

हताश दिखे राहुल त्रिपाठी 

राहुल त्रिपाठी ने SRH के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी की. एक छोर से विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन उन्होंने 29 गेंद में अर्धशतक पूरा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मैच में बनाए रखा. इस बीच 14वें ओवर में राहुल त्रिपाठी और अब्दुल समद के बीच खराब तालमेल के कारण त्रिपाठी रन आउट हो गए. त्रिपाठी ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली. चूंकि SRH की ओर से केवल त्रिपाठी ही अच्छे टच में दिखे, इसलिए उनके आउट होने से हैदराबाद का डग-आउट भी पूरी तरह हताश हो गया था. त्रिपाठी आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम जाने से पहले सीढ़ियों पर बैठ गए थे. कैमरा पर दिखाया गया कि त्रिपाठी मुंह अपने घुटनों पर रखकर निराश और हताश बैठे हुए थे और एक हाथ में बैट पकड़ा हुआ था. त्रिपाठी जब रन आउट हुए तब SRH की सह-मालकिन काव्या मारन के चेहरे पर गुस्से का भाव देखा गया था.

SRH को मिलेगा दूसरा चांस

मंगलवार को हुए पहले क्वालीफायर मैच में चाहे सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करारी हार मिली ही. मगर SRH अभी फाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. चूंकि ये टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में थी, इसलिए उसे अभी फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा. बता दें कि 24 मई को दूसरा क्वालीफायर खेला जाना है, जिसमें SRH की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से होगी. यानी संभव है कि क्वालीफायर 1 में भिड़ने वाली SRH और KKR, फाइनल में दोबारा आमने-सामने आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: कप्तानी का घमंड! लगभग बर्बाद कर दिया था RCB प्लेयर का करियर; क्या है कृणाल पांड्या का विवादास्पद किस्सा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget