एक्सप्लोरर

एमएस धोनी फैंस के हत्थे चढ़े रचिन रवींद्र, सिक्स लगाकर जिताया मैच फिर भी हुए ट्रोल; फैंस बोले - थाला को...

MS Dhoni Fans: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 में अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया. अब जानिए मैच विनिंग पारी खेलने के लिए भी रचिन रवींद्र को क्यों ट्रोल होना पड़ रहा है?

MS Dhoni Fans Trolled Rachin Ravindra: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया है. इस मैच में रचिन रवींद्र नाबाद 65 रन की पारी खेल CSK की जीत के हीरो बने, इसके बावजूद उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है. उनके ट्रोल होने का कारण कोई और नहीं बल्कि एमएस धोनी हैं. बता दें कि एमएस धोनी चेन्नई की पारी के 19वें ओवर में बैटिंग करने आए थे, जिससे लोगों की उम्मीद बढ़ने लगी थी कि धोनी एक बार फिर छक्का लगाकर अपने क्लासिक अंदाज में CSK को जीत दिलाएंगे.

एमएस धोनी 19वें ओवर में बैटिंग करने आए, तब चेन्नई को 8 गेंद में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. धोनी ने अपनी दोनों गेंद डॉट खेलीं, जिससे पारी के आखिरी ओवर में वो नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर चले गए थे. वहीं 20वां ओवर करने मिचेल सैंटनर आए तो उनकी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र ने छक्का जड़ते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. इसी सिक्स के कारण 'थाला' के फैंस रचिन को आड़े हाथों ले रहे हैं.

'थाला' फैंस के हत्थे चढ़े रचिन रवींद्र

एमएस धोनी के फैंस, रचिन रवींद्र को आड़े हाथों ले रहे हैं. कुछ फैंस ने कहा कि रवींद्र को सिंगल ले लेना चाहिए था, वहीं किसी ने कहा कि माही भाई को चांस देना चाहिए था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस ऑलराउंडर प्लेयर के लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. वैसे तो जब भी कोई टीम सिक्स लगाकर जीत दर्ज करे उसके फैंस को खुश होना चाहिए, लेकिन यहां 'थाला' के फैंस कह रहे हैं कि रचिन रवींद्र को सिक्स नहीं मारना चाहिए था.

धोनी के फैनबेस पर बोले रचिन रवींद्र

जब धोनी बैटिंग करने मैदान पर उतरते हैं तो मैदान का माहौल अलग ही होता है. दर्शक चिल्ला-चिल्लाकर धोनी के प्रति अपना प्यार व्यक्त कर रहे होते हैं. रचिन रवींद्र ने धोनी के फैनबेस को लेकर कहा, "जब आपका पूरा ध्यान मैच पर हो तो आप बाकी सारी चीजें भूल जाते हैं क्योंकि पूरा फोकस टीम की जीत पर होता है. मगर धोनी को मिलने वाले रिएक्शन को नजरंदाज करना भी कठिन है."

यह भी पढ़ें:

विग्नेश पुथुर को कैसे मिला CSK के खिलाफ मौका? मुंबई इंडियंस के कोच ने किया खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget