एक्सप्लोरर

मयंक अग्रवाल ने की पंजाब किंग्स के स्क्वॉड सिलेक्शन की तारीफ, बताया अब क्या करने की है जरूरत

IPL 2022 में मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे. उन्होंने पहले भी कुछ मौकों पर केएल राहुल की गैरमौजूदगी में इस टीम को लीड किया है.

पंजाब किंग्स के नए कप्तान मयंक अग्रवाल मानते हैं कि इस बार उनकी फ्रेंचाइजी ने नीलामी में IPL ट्रॉफी को जीतने का दम रखने वाली टीम चुनी है. उनका कहना है कि अब उनकी टीम के खिलाड़ियों को बस दबाव में अपनी स्किल्स को दिखाने की जरूरत है. मयंक कहते हैं, 'हम यह मानते हैं कि हमारे पास एक टाइटल जीतने वाली स्क्वॉड है. अब यह हम पर निर्भर करता है कि दबाव में हम किस तरह हमारी स्किल्स को प्रयोग करते हैं.'

मयकं ने कहा, 'एक टीम के रूप में नीलामी में हमने बहुत अच्छा काम किया. हमें पता था कि टूर्नामेंट मुंबई में होगा, इसे देखते हुए ही हमने कुछ जरूरी स्किल्स वाले खिलाड़ियों का चुनाव किया. हमारी टीम में जिस तरह का संतुलन है, उसे देखकर हम बहुत खुश हैं.'

कप्तान के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी

मयंक मानते हैं कि कप्तानी मिलने के बाद टीम के लिए उनकी भूमिका बड़ी हो गई है. लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर वह इसमें कोई बदलाव नहीं देखते. मयंक कहते हैं, 'जब मैं बल्लेबाजी करता हूं, तब मैं बस एक बल्लेबाज होता हूं. हमारे पास टीम में बहुत सारे लीडर और अनुभवी खिलाड़ी हैं, इसलिए मेरा काम बहुत आसान हो जाता है. एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे जो करना है वह मैं करता रहूंगा.'

शिखर धवन के साथ ओपनिंग जोड़ी को लेकर मयंक कहते हैं, 'मैं अभी टीम के बल्लेबाजी क्रम के बारे में तो नहीं बता सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि शिखर धवन को हमारी टीम में लाकर हम बहुत ही उत्साहित हैं. वह दमदार प्रदर्शन तो करते ही हैं साथ ही अच्छे इंटरटेनर भी हैं. टीम के खिलाड़ियों को उनके साथ रहकर एनर्जी मिलती है.' बता दें कि इस बार पंजाब की टीम में शिखर धवन, कगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और ओडिन स्मिथ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इनके साथ ही टीम में शाहरुख खान जैसे पावर हिटर भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें..

Watch: फिल्म 'बीस्ट' के गाने पर दो इंदौरियों का ठुमका, वेंकटेश और आवेश ने किया जोरदार डांस

एक-दूजे के हुए ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन, होली के दिन की शादी; सामने आई ये खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget