एक्सप्लोरर

PM Modi: थॉमस कप चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, लक्ष्य सेन ने भेंट की अल्मोड़ा की फैमस 'बाल मिठाई'

Thomas Cup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 'थॉमस कप' जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की.

PM Modi Meets Badminton Players: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने पिछले दिनों थॉमस कप पर कब्जा जमाया था. यह पहली बार था जब बैडमिंटन के इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के हिस्से गोल्ड आया था. बैंकॉक में हुए इस टूर्नामेंट में जैसे ही भारतीय टीम विजय हुई थी तो पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से फोन पर बात की थी. अब पीएम मोदी ने इन खिलाड़ियों से रूबरू होकर बातचीत की और उनकी इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि करार दिया.

पीएम मोदी ने कहा, 'हां हम कर सकते हैं' वाली सोच हमारे देश की नई ताकत बन गई है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार हमारे खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी.' इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, 'मैं पूरे देश की तरफ से आपकी पूरी टीम को बधाई देता हूं. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.'

थॉमस कप चैंपियंस ने काफी देर तक पीएम मोदी के साथ बातचीत की. किदांबी श्रीकांत ने कहा, 'मैं यह बात गर्व के साथ कह सकता हूं कि विश्व के अन्य किसी खिलाड़ी को यह हासिल नहीं है लेकिन हमें यह विशेषाधिकार है कि जीत के फौरन बाद हमारी आपसे बात हुई. इसके लिए धन्यवाद सर. खिलाड़ी यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारे साथ हमारे प्रधानमंत्री का सपोर्ट है.'

राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, 'पीएम मोदी खेल और खिलाड़ियों की पूरी खबर रखते हैं. उनके विचार खिलाड़ियों से जुड़े रहते हैं. मैं भी खिलाड़ी रहा हूं. मैंने भी कई मेडल जीते हैं लेकिन मुझे कभी प्रधानमंत्री का फोन नहीं आया.'

इस दौरान बैडमिंटन के युवा सितारे लक्ष्य सेन पीएम मोदी के लिए अल्मोड़ा की प्रसिद्ध 'बाल मिठाई' भी लाए थे. लक्ष्य सेन ने बताया, 'अल्मोड़ा की बाल मिठाई मांगी थी. मैं उनके लिए वह लाया था. यह बहुत ही दिल छू लेने वाली बात है कि उन्हें खिलाड़ियों के बारे में छोटी-छोटी चीजें भी याद हैं.'  इस कार्यक्रम में महिलाओं के उबर कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम भी थी. भारतीय टीम उबर कप में मेजबान थाईलैंड से क्वार्टर फाइनल हारकर बाहर हो गई थी. 

थॉमस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत
भारतीय टीम ने थॉमस कप के फाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराया था. 5 मैचों के फाइनल को भारत ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर जल्द ही खत्म कर दिया था. इससे पहले तक भारत कभी भी थॉमस कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाया था.  

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget